बहराइच हिंसा के बाद स्थिति सामान्य : इंटरनेट सेवा फिर से बहाल, अफवाहों पर पुलिस अधिकारी रख रहे नजर

इंटरनेट सेवा फिर से बहाल, अफवाहों पर पुलिस अधिकारी रख रहे नजर
UPT | बहराइच हिंसा

Oct 17, 2024 11:04

बहराइच जिले के महसी महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य होने के बाद इलाके की इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया।

Oct 17, 2024 11:04

Bahraich News : बहराइच जिले के महसी महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद इलाके की इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की कोई अफवाह ना फैले इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अभी भी इलाके में जगह-जगह गश्त लगा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है अफवाहों से दूर रहे। 

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
बहराइच पुलिस और प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। बहराइच सोशल मीडिया सेल की ओर से कई अपीलें जारी की गईं हैं। जिनमें कहा गया है कि 13 अक्टूबर को महाराजगंज कस्बे में हुई घटना को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैला रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मृतक की मौत गोली लगने से हुई है। घटना में सिर्फ एक ही व्यक्ति की जान गई है और किसी अन्य की मौत नहीं हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और ऐसी जानकारी को न फैलाए जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

30 उपद्रवी हिरासत में
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए होम सेक्रेटरी संजीव गुप्ता और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश मौके पर पहुंचे। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, संजय प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राम गोपाल मिश्र की हत्या के मामले में नामजद छह अभियुक्तों में से एक दानिश उर्फ शहीर खान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहे के पास से उसे पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें : Bahraich Violence : बहराइच हिंसा का पहला आरोपी जहीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

ऐसे शुरू हुआ था विवाद
महराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन हो रहा था। जुलूसमें शामिल लोग नाचते-गाते और जयकारा लगाते जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर गैर समुदाय के लोगों ने भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया। रामगोपाल हमीद की छत पर लगे हरे झंडे को निकालने गया था। इसके बाद उपद्रवियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में रेहुवा मंसूर गांव का रहने वाला राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : बहराइच हिंसा से जुड़ा बड़ा अपडेट : रामगोपाल को गोली मारने वाली की तस्वीर आई सामने, इलाके में अब भी तनाव

शरीर से मिले थे 35 से अधिक छर्रे
राम गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके शरीर में दो-चार नहीं बल्कि 35 से ज़्यादा छर्रे मिले हैं। सलमान ने 12 बोर की बंदूक से राम गोपाल के सीने में गोली मारी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही उसके दोनों पैरों के नाखून भी खरोंच गए थे।

Also Read