स्वच्छता अभियान-2024 : गोंडा में भाजपा की सदस्यता महा अभियान में तेजी, विजय बहादुर पाठक का चार दिवसीय दौरा

गोंडा में भाजपा की सदस्यता महा अभियान में तेजी, विजय बहादुर पाठक का चार दिवसीय दौरा
UPT | स्वच्छता अभियान 2024

Sep 15, 2024 01:06

गोंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा स्वच्छता अभियान 2024 के तहत 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष और गोंडा जिला प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने चार दिवसीय दौरे की शुरुआत की है।

Sep 15, 2024 01:06

Gonda News : गोंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा स्वच्छता अभियान 2024 के तहत 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष और गोंडा जिला प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने चार दिवसीय दौरे की शुरुआत की है। इस दौरे के तहत उन्होंने जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए विभिन्न बूथों का दौरा किया और लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस क्षेत्र के लोगों को दिलवाई भाजपा की सदस्यता
गौरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल मसकनवा, छपिया, बभनजोत, और केशव नगर में विजय बहादुर पाठक ने बूथों पर पहुंचकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अभियान के दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप और गौरा विधानसभा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

जल्द पूरा होगा भाजपा की सदस्यता का लक्ष्य
विजय बहादुर पाठक ने इस अवसर पर कहा कि गोंडा जिले में भाजपा द्वारा निर्धारित सदस्यता लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व जिस उत्साह और जोश के साथ इस सदस्यता अभियान को चला रहा है, उसका परिणाम अब साफ दिखाई दे रहा है। गोंडा जिले में भाजपा की सदस्यता का लक्ष्य हम जल्द ही पूरा कर लेंगे।"



इतने लोगों ने की भाजपा जॉइन
जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने अभियान की सफलता पर जानकारी देते हुए कहा कि अब तक गोंडा जनपद में 1,89,000 से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा का यह सदस्यता अभियान जनपद के हर बूथ तक पहुंच चुका है, और भाजपा पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।" गौरा विधानसभा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने इस अभियान को लेकर जनता के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।"

ये सभी रहे उपस्थित
इस सदस्यता महा अभियान के दौरान जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा पट्टू, जिला मंत्री राम तीरथ वर्मा, अविनाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मसकनवा जितेन्द्र पाण्डेय, जसवंत सिंह, शिव प्रसाद यादव, सोहरत वर्मा, कमलेश पाण्डेय, जनार्दन वर्मा, संजय सिंह, रवि प्रकाश तिवारी, विक्रम वर्मा और वैभव सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के इस सदस्यता अभियान में स्थानीय जनता की बढ़ती भागीदारी भाजपा की लोकप्रियता और नीतियों के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाती है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि गोंडा जनपद में सदस्यता अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें