Gonda News : भाजपा प्रदेश मंत्री नहीं बता पाए डीएनए का फुल फॉर्म, 72 हूरों को लेकर दिया बड़ा बयान

भाजपा प्रदेश मंत्री नहीं बता पाए डीएनए का फुल फॉर्म, 72 हूरों को लेकर दिया बड़ा बयान
UPT | प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा

Sep 04, 2024 20:57

जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की शुरुआत करने गोंडा बीजेपी कार्यालय पहुंचे प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने सदस्यता अभियान...

Sep 04, 2024 20:57

Gonda News : गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की शुरुआत करने गोंडा बीजेपी कार्यालय पहुंचे प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने सदस्यता अभियान की पुस्तक का विमोचन कर शुभारंभ किया। सभी जनप्रतिनिधियों और बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी विधायकों को 10000, सांसदों को 20000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। साथ ही प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता को भी 100 सदस्य बनाने का भी लक्ष्य दिया गया है। वहीं प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा से जब पत्रकारों ने डीएनए का फुलफॉर्म पूछा तो डीएनए का फुल फॉर्म नहीं बता पाए और कहा कि देखिए डीएनए का फुल फॉर्म क्या है? उस विषय पर चर्चा नहीं करनी चाहिए।

 

डीएनए का फुल फॉर्म नहीं बता पाए भाजपा नेता
दोबारा पूछने पर कहा कि जब अखिलेश यादव सामने बैठेंगे तो हम उनका डीएनए का फुल फॉर्म बता देंगे। पत्रकारों ने कहा कि आप बता दीजिए तो डीएनए का फुल फॉर्म नहीं बता पाए और इधर-उधर बगल देखने लगे। साथ ही बीजेपी के सदस्यता पुस्तक में लिखे एकात्म मानववाद को लेकर जब सवाल किया गया तो प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा एकात्म मानववाद के बारे में भी गलत जानकारी देते हुए नजर आए। एकात्म मानववाद के बारे में भी सही जानकारी नहीं दे सकें। एकात्म मानववाद के बारे में गलत जानकारी देते हुए कहा कि समाज में रहते हुए जो सबसे पीछे छूट गया है। कार्य करते हुए उसको मुख्य धारा में लाना ही एकात्म मानववाद है।

 हाथों में Ak47 पकड़ाई जाती थी
वहीं 72 हुर्रा किसी किताब में लिखे इस पर बयान देते हैं। कहा कि किसी पुस्तक में दिया हुआ है इस देश के नौजवान को गुमराह करके 72 हुर्ररों का लालच देकर के उनके हाथों में Ak47 पकड़ाई जाती थी। और आप मोदी सरकार आने के बाद उनके हाथों में कंप्यूटर और किताब दिया गया है। 72 हुर्ररों के चक्कर में पता नहीं कितने बेगुनाहों की ये लोग ताबड़तोड़ हत्याएं करते थे।

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें