गोंडा में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आई बाइक, दो मासूम बच्चों की मौत, दंपति घायल

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आई बाइक, दो मासूम बच्चों की मौत, दंपति घायल
UPT | घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए

Aug 29, 2024 17:14

गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंडरियन पुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक पर...

Aug 29, 2024 17:14

Gonda News : गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंडरियन पुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक पर अपने माता-पिता के साथ जा रहे दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई है। वहीं दंपति गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी है। 

कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा में आलोक सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि वह बाइक पर अपनी पत्नी सुमन सिंह, तीन वर्षीय बेटे शिवा और डेढ़ वर्षीय बेटी आराध्या को लेकर के अपनी ससुराल काशीपुर करनैलगंज जा रहे थे। इस दौरान जब वह कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर गंडरियन पुरवा गांव के पास पहुंचे तो वहां एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। जिसके कारण बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

मासूम भाई-बहन की मौत, दंपति घायल
घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने उन्हे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने बेटे शिवा और लड़की आराध्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं आलोक सिंह और उनकी पत्नी सुमन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें गोंडा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मृतक बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए गोंडा रेफर किया गया है। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Also Read

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बहने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति

13 Sep 2024 06:56 PM

गोंडा Gonda News : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बहने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति

नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा तटीय इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए चेतावनी... और पढ़ें