Weather Update : गोरखपुर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

गोरखपुर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
UPT | गोरखपुर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

Jun 21, 2024 02:45

बुधवार की रात तेज आंधी तूफान के साथ बारिश से होने से गोरखपुर के तापमान पर भी खासा असर देखने को मिला है। यहां कड़ी धूप के चलते जहां लोगों को बाहर निकलना मुश्किल था। वहीं गुरुवार को तापमान में गिरावट के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

Jun 21, 2024 02:45

Gorakhpur News : गोरखपुर में रात में बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गया है। बुधवार को  गोरखपुर, महराजगंज समेत कई जगहों पर तेज आंधी तूफान और बारिश आने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार की रात तेज आंधी तूफान के साथ बारिश से होने से गोरखपुर के तापमान पर भी खासा असर देखने को मिला है। यहां कड़ी धूप के चलते जहां लोगों को बाहर निकलना मुश्किल था। वहीं गुरुवार को तापमान में गिरावट के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

सैर-सपाटा करने निकले लोग
गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर तथा देवरिया में रात में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से काफी राहत मिली है। मौसम में नमी होने से हवा भी ठंडी रही, वही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। जिले में बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ तो लोग सैर-सपाटे के लिए नौका विहार समेत अन्य जगह का रुख करते दिखे।

जनपद में ऐसा रहा तापमान
बुधवार की रात में तेज बारिश होने से अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है, न्यूनतम तापमान भी 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान का आंकड़ा औसत से 4 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। इस बीच 10 से 15 किलोमीटर की गति से चली पुरवा हवाओं ने वातावरण को शीतलता प्रदान की।

बारिश से खिले किसानों के चेहरे
रात में हुई यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। इस समय सभी फसलों के लिए बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही थी। बारिश न होने के कारण धान की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे थे और फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। वहीं इस बारिश से धान समेत सभी फसलों को संजीवनी मिली है।

Also Read

एनएचएआई के दफ्तर में नकदी ले जाने पर पाबंदी, जानें क्या है नई व्यवस्था... 

8 Jul 2024 02:30 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : एनएचएआई के दफ्तर में नकदी ले जाने पर पाबंदी, जानें क्या है नई व्यवस्था... 

खबर यूपी के गोरखपुर से है, जहां सीबीआई की कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली और कार्यालय की व्यवस्था में कई बदलाव कर रहा है। इसी क्रम में अब... और पढ़ें