देवरिया में शादी करने के केवल दो महीने बाद ही एक दुल्हन अपने पुराने प्रेमी के साथ फरा हो गई। दुल्हन के ना मिलने पर उसके पति और ससुरालियों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई जानकारी नही लगी...
देवरिया के एक थाने में चला फैमिली ड्रामा : शादी के दो महीने बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ...
![शादी के दो महीने बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ...](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-06-25t185945489-82498.jpg)
Jun 25, 2024 19:03
Jun 25, 2024 19:03
शादी के दो माह बाद फरार हुई दुल्हन
जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी एक गांव निवासी युवक से अप्रैल माह में हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद ससुराल जाने के बाद भी दुल्हन अपने प्रेमी से मोबाइल पर लगातार बात करती थी। इस दौरान जून की एक रात में मौका पाकर दुल्हन अपने प्रेमी को ससुराल बुलाया और उसके साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी उसके पति और घरवालों को हुई तो उन्होने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।
थाने पर काफी देर तक चला फैमिली ड्रामा
पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद फरार हुई दुल्हन की बरामदगी के लिए कई जगहों पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने एक सूचना पर दुल्हन के एक गांव से बरामद कर लिया। इस दौरान प्रेमी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस दुल्हन को थाने ले आई। जिसके बाद काफी देर तक थाने में हंगामा और फैमिली ड्रामा चलता रहा। दुल्हन किसी के साथ जाने को तैयार नहीं थी। काफी समझाने पर भी जब दुल्हन नहीं मानी तो पुलिस ने उसे मायके वालों के साथ भेज दिया।
Also Read
![धूप में पिघल थोड़े ही जाएंगे...कहते वीडियो वायरल हुआ था, लंदन की नौकरी छोड़ सिविल सेवा में आईं धूप में पिघल थोड़े ही जाएंगे...कहते वीडियो वायरल हुआ था, लंदन की नौकरी छोड़ सिविल सेवा में आईं](https://image.uttarpradeshtimes.com/ias-75819.jpg)
18 Jul 2024 03:11 PM
, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में, जब एक अधिकारी ने उन्हें कड़ी धूप के कारण छाया में आने का सुझाव... और पढ़ें