यूपी पुलिस की करतूत आई सामने : बेटी को बरामद करने मुंबई गई टीम, पीड़ित मां से ही बुक करवा लिया प्लेन का टिकट, खर्चे भी लिए

बेटी को बरामद करने मुंबई गई टीम, पीड़ित मां से ही बुक करवा लिया प्लेन का टिकट, खर्चे भी लिए
UPT | यूपी पुलिस की करतूत आई सामने

Jul 25, 2024 18:35

देवरिया से उत्तर प्रदेश पुलिस की एक ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने खाकी को शर्मसार कर दिया है। यहां एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को खोजने के लिए पुलिस से गुहार लगाई, तो पुलिस वालों ने पीड़िता से ही आने-जाने का टिकट बुक करवा लिया।

Jul 25, 2024 18:35

Short Highlights
  • यूपी पुलिस की करतूत आई सामने
  • बेटी को बरामद करने मुंबई गई टीम
  • मां से ही बुक करवा लिया प्लेन टिकट
Deoria News : देवरिया से उत्तर प्रदेश पुलिस की एक ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने खाकी को शर्मसार कर दिया है। यहां एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को खोजने के लिए पुलिस से गुहार लगाई, तो पुलिस वालों ने पीड़िता से ही आने-जाने का टिकट बुक करवा लिया। इतना ही नहीं, अतिरिक्त खर्चे के लिए उससे 6 हजार रुपये भी ले लिए। हालांकि लड़की बरामद तो कर ली गई, लेकिन अब वह एक बार फिर लापता हो गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल देवरिया में एक किशोरी कुछ समय पहले लापता हो गई थी। आरोप लगा कि गांव का ही एक युवक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस ने उससे कहा कि लड़की की लोकेशन मुंबई में मिली है। इसके बाद लड़की की मां से ही पैसे लेकर पुलिसवालों ने टिकट बुक किया और मुंबई से किशोरी को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया।

जल्द बरामदगी का बनाया दबाव
आरोप है कि पुलिसवालों ने पीड़िता से कहा कि उसकी बेटी की लोकेशन मुंबई में मिली है। अगर उसे जल्दी बरामद करना है, तो फ्लाइट से जाना पड़ेगा, वरना वह अपनी लोकेशन बदल देगी। इसके अलावा वापसी की ट्रेन की टिकट भी मां से ही करवाई और खर्चे के लिए अतिरिक्त 6 हजार रुपये भी मांगे। लड़की की मजबूर मां ने किसी तरह गांव के लोगों ने उधार लेकर पैसों को इंतजाम किया। बताया जा रहा है कि जाने के लिए फ्लाइट की टिकट 22,200 रुपये, वापसी के लिए ट्रेन की टिकट 7000 रुपये और अतिरिक्त खर्च के लिए 6000 रुपये पुलिसकर्मियों ने लिए।

फिर से फरार हो गई किशोरी
लड़की को बरामद करने के लिए एक दरोगा, एक सिपाही और एक महिला कांस्टेबल मुंबई पहुंचे और उसे लेकर जब वापस आए, तो कागजी कार्यवाही कर मां को सौंप दिया। लेकिन किशोरी एक बार फिर भाग गई। दोबारा बेटी के गायब होने पर उसकी खोज के लिए पीड़िता रोज थाने के चक्कर लगा रही है। किशोरी की मां ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Also Read

डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, टीम गठित कर शत-प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण को कहा

7 Sep 2024 04:48 PM

कुशीनगर संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, टीम गठित कर शत-प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण को कहा

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना… और पढ़ें