देवरिया में सपा मुखिया ने जनसभा को किया संबोधित : अखिलेश यादव बोले-अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करेगी पार्टी

अखिलेश यादव बोले-अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करेगी पार्टी
UPT | अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया।

May 25, 2024 21:33

भाजपा अपने 10 साल के कार्यकाल में उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ों का कर्ज माफ किया। हमने डायल 100 शुरू किया था। जिसको भाजपा सरकार ने 112 बना दिया तो वहीं पुलिस ने अपना रेट बढ़ा दिया। फोन मिलाओगे तो पुलिस दोनों पक्षों से पैसा वसूलती है।

May 25, 2024 21:33

Deoria News : देवरिया में लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में सभा प्रमुख दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। शनिवार को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के पक्ष में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आचार्य नरेंद्र देव इंटरमीडिएट कॉलेज पथरदेवा के खेल मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा कभी भी अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा तीसरी बार सरकार में आ गई तो खाकी को भी तीन साल के लिए कर देगी।

भाजपा के दोनों इंजन आपस में टकरा रहे
भाजपा अपने 10 साल के कार्यकाल में उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ों का कर्ज माफ किया। हमने डायल 100 शुरू किया था। जिसको भाजपा सरकार ने 112 बना दिया तो वहीं पुलिस ने अपना रेट बढ़ा दिया। फोन मिलाओगे तो पुलिस दोनों पक्षों से पैसा वसूलती है। डबल इंजन के सरकार पर कहा कि भाजपा के दोनों इंजन आपस मे टकरा रहे हैं।

नौकरी न देना पड़े इसलिए पेपर लीक कराया जा रहा
पेपर लीक के मामले पर सपा मुखिया ने कहा कि सरकार को नौकरी न देना पड़े इसलिए पेपर लीक कराती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी घबराई हुई है। हमें जनता का समर्थन मिल रहा है। जिससे मतदाता और तेजी से मतदान कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारा 1 और 1 ग्यारह है। जबकि उनका 1-1 शून्य हो गया। एनडीए गठबंधन नकारात्मक सोच की है। भाजपा संविधान के पीछे पड़ी है, उन्होंने पूछा कि सरकार ने अब तक कितनी नियुक्ति की है, उसमें कितने दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोग हैं बताएं।

देवरिया आते-आते हांफ जा रही है डबल इंजन की सरकार
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। कह रहे अबकी बार 400 पार। आप बताओ 543 में से 400 निकाल दो कितनी सीटें बचती हैं। 143, इतनी ही सीट आ रही है। 140 करोड़ की जनता 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। यहां डबल इंजन की सरकार देवरिया आते-आते हांफ जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी के बगल का जिला देवरिया है। जो विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ। इन लोगों ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था। कहती में महंगाई से लागत बढ़ गई है। इन लोगों ने 10 साल के कार्यकाल में खाद के बोरे से 5 किलो खाद चुराई। यह चोरी इन्होंने कहां से सीखी। इन लोगों ने यह चोरी पारले जी से सीखी। पैकेट छोटा हुआ अब पांच बिस्किट आते हैं आने वाले समय में सिर्फ एक बिस्किट आएगा। भाजपा ने किसानों से नैनों यूरिया खरीदवाई। पैदावार नहीं बढ़ी। उद्योगपति भारत छोड़कर भाग गए। ये नैनो वाले भी भाग जाएंगे।

कोरोना वैक्सीन पर सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना आया। इन्होंने वैक्सीन लगवा दी। अब गड़बड़ी पकड़ी गई तो कंपनी ने वैक्सीन वापस ले ली। अब जिनके शरीर में वैक्सीन आ गई कैसे वापस होगी। उल्टे वैक्सीन कंपनी से इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर चंदा ले लिया। सपा सुप्रीमो ने जनता से पूछा पहले बाइक कितने की आती थी, अब कितने की आती है। जब कंपनी चंदा देगी मुनाफा आम जनता से वसूलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक उल्टे पुलटे मुख्यमंत्री हैं। हमने लैपटॉप दिया। इन्होंने मोबाइल दिया। वह भी उंगली घिसते रहो नहीं चलता है। इंडिया एलायंस की सरकार बनी तो हम पैकेट बंद आटा और मुफ्त में डाटा देंगे। सभा के अंत में अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे नाम राशि के अखिलेश प्रताप सिंह को देवरिया सीट से और अजय सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को कुशीनगर से भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजिए।4 जून को दिल्ली का मंत्री मंडल बदलेगा। 

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें