देवरिया में पुलिस मुठभेड़ : गैंगस्टर रफ्तार यादव गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं एक दर्जन मामले

गैंगस्टर रफ्तार यादव गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं एक दर्जन मामले
UPT | गैंगस्टर रफ्तार यादव गिरफ्तार

Jul 24, 2024 10:05

। एसओजी और लार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भोर में तीन बजे के करीब भटवा तिराहे के पास घेराबंदी की थी। रफ्तार एक मोटरसाइकिल पर जाता हुआ दिखा और जब पुलिस ने...

Jul 24, 2024 10:05

Short Highlights
  • कुख्यात गैंगस्टर रफ्तार यादव को गिरफ्तार किया गया
  • गोलीबार में रफ्तार के बाएं पैर में गोली लगी
  • रफ्तार के खिलाफ लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं
Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार की तड़के पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर नितेश उर्फ रफ्तार यादव को गिरफ्तार किया गया। एसओजी और लार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भोर में तीन बजे के करीब भटवा तिराहे के पास घेराबंदी की थी। रफ्तार एक मोटरसाइकिल पर जाता हुआ दिखा और जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा और फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें रफ्तार के बाएं पैर में गोली लग गई।

कई आपराधिक मामलों में आरोपी है रफ्तार
बता दें कि रफ्तार यादव, देवरिया के उजरी भरौली थाना सुरौली का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने रफ्तार की पिस्टल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली। घायल अवस्था में उसे देवरिया के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।

स्थानीय पुुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार, रफ्तार के खिलाफ देवरिया के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Also Read

डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, टीम गठित कर शत-प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण को कहा

7 Sep 2024 04:48 PM

कुशीनगर संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, टीम गठित कर शत-प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण को कहा

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना… और पढ़ें