Kushinagar News : जिले में 113 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस और कोर्ट को दे रहे थे चकमा...

जिले में 113 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस और कोर्ट को दे रहे थे चकमा...
UPT | पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।

Aug 03, 2024 12:56

खबर यूपी के जनपद कुशीनगर से है, जहां नए पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने जनपद में एक विशेष अभियान के तहत 106 वांछित और 07 वारंटी...

Aug 03, 2024 12:56

Short Highlights
  • वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान।
  • 24 घंटे में 113 वांछित और वारंटी गिरफ्तार।
  • जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया विशेष अभियान।
Kushinagar News : खबर यूपी के जनपद कुशीनगर से है, जहां नए पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने जनपद में एक विशेष अभियान के तहत 106 वांछित और 07 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अभियुक्त किसी न किसी मामले में वांछित थे और पुलिस एवं कोर्ट को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

ये है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के नेतृत्व में एक अभियान का आयोजन चलाया। इसमें जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई। इस अभियान के तहत कुल 113 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें 106 वांछित और 07 वारंटी शामिल हैं।

क्या कहते हैं एसपी
इस बाबत पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने कहा कि ये वो लोग हैं, जो किसी न किसी मामले में वांछित हैं। पुलिस एवं कोर्ट को गुमराह करके फरार चल रहे थे। इन सभी अभियुक्तों को जेल भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान निरंतर चलता रहेगा।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें