कुशीनगर में हैवान बना पिता : पत्नी से विवाद के बाद सात माह की मासूम को सड़क पर पटका, हुई मौत

पत्नी से विवाद के बाद सात माह की मासूम को सड़क पर पटका, हुई मौत
UPT | घटना स्थल पर मौजूद लोग

Mar 08, 2024 16:54

कुशीनगर में एक निर्दयी पिता की दिल दहला देने वाली हैवानियत सामने आई है। जिसने पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद अपनी सात माह की मासूम बेटी को सड़क पर...

Mar 08, 2024 16:54

Kushinagar News : कुशीनगर में एक निर्दयी पिता की दिल दहला देने वाली हैवानियत सामने आई है। जिसने पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद अपनी सात माह की मासूम बेटी को सड़क पर पटककर मार डाला। घटना कुशीनगर जिले में खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव की बताई जा रही है। जहां इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं घटना के बाद मासूम की मां का रो रोकर बुरा हाल है। 

मामूली विवाद के बाद पिता बन गया हैवान
बताया गया कि खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में विवेक मुसहर अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसकी एक सात माह की बेटी भी थी। बताया गया कि विवेक मुसहर ने अपनी पत्नी ऋतु से गुरुवार देर रात खाना बनाने के लिए कहा था। इस दौरान रो रही बेटी निशा को उसकी मां ऋतु सुलाने की कोशिश कर रही थी। इसके चलते उसने बेटी के सोने के बाद खाना बनाने की बात कही, जिस पर विवेक आग बबूला हो गया और पत्नी के हाथ से बेटी को छीन लिया। इसके बाद वह बेटी को घर के बाहर लेकर चला गया। जहां उसने अपनी मासूम बेटी को सड़क पर पटक दिया। मासूम बच्ची निशा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पति की इस करतूत की जानकारी ऋतु ने पुलिस और अपने मायके वालों को दी। घटना स्थल पर पहुंची खड्डा थाना पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विवेक ने किया था प्रेम विवाह
इस मामले में पड़ोसियों का कहना है कि विवेक अपने गांव की ही स्वजातीय लड़की ऋतु से प्यार करता था। जिसके बाद लगभग दो वर्ष पूर्व दोनों की शादी करा दी गई। बताया गया कि आरोपी विवेक मुसहर दिहाड़ी मजदूरी करता है और अक्सर शराब पीकर घर आता है। लोगों का कहना है कि महज खाना बनाने में हुई देरी के कारण शुरू हुए विवाद में विवेक अपना आपा खो बैठा और बेटी को घर से बाहर ले जाकर सड़क पर पटककर मार डाला। वहीं मासूम बच्ची के नाना का कहना है कि बेटी की खुशी के लिए हमने उसके मनपसंद लड़के से शादी कराई थी। उसने मासूम बच्ची की हत्या की है, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस मामले में खड्डा थानाध्यक्ष नीरज राय का कहना है कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश चल रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश भी दे रही है।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें