युवक की डरावनी हरकत : विवाद पत्नी से और जान गई दुधमुंही बेटी की, जानें पूरी खबर

विवाद पत्नी से और जान गई दुधमुंही बेटी की, जानें पूरी खबर
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Mar 09, 2024 20:14

रामपुर गोनहा गांव में विवेक की पत्नी अपनी सात माह की बच्ची को सुलाकर घरवाले के लिए खाना बना रही थी। इसी बीच विवेक का आठ साल का छोटा भाई माेनू सो रही बच्ची को जगा दिया। जिसके बाद...

Mar 09, 2024 20:14

Short Highlights
  • बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
  • बेटी की हत्या के बाद युवक फरार है।
Kushinagar News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से भयभीत करने वाली खबर आई है। जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव निवासी विवेक ने अपनी सात माह की बेटी को पीट-पीट कर मार डाला। पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए युवक ने अपनी दुधमुंही बेटी को भी पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर पटकने से सात माह की बच्ची की मौत हो गई।

यह है पूरा मामला
दरअसल, रामपुर गोनहा गांव में विवेक की पत्नी अपनी सात माह की बच्ची को सुलाकर घरवाले के लिए खाना बना रही थी। इसी बीच विवेक का आठ साल का छोटा भाई माेनू सो रही बच्ची को जगा दिया। जिसके बाद बच्ची रोने लगी। इसके बाद महिला गुस्सा हो गई और मोनू को इस बात के लिए पीटा। मोनू को रोता देख महिला का ससुर लक्षन घर में आ जाया। जिसके बाद ससुर ने बहू को डांटना शुरू कर दिया।

झगड़ा देख आग बबूला हो गया युवक 
बीवी और पिता के बीच झगड़ा होते वक्त विवेक भी घर पहुंच गया। जिसके बाद झगड़ा देख विवेक आगबबूला हो गया और पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। बात बढ़ने के बाद युवक अपनी सात माह की बेटी को भी पीटने लगा। पीटने के दौरान युवक ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया। जिससे सात माह की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने किया केस दर्ज
इस घटना के बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गांव वालों और विवेक की पत्नी ऋतु का बयान दर्ज किया। बच्ची को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पति विवेक, ससुर लक्षन और पड़ोसी रामबली पर हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है। बेटी की हत्या के बाद युवक फरार है।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें