कुशीनगर न्यूज़ : ससुराल में विवाहिता की हत्या के बाद शव गायब, घटना के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान... 

ससुराल में विवाहिता की हत्या के बाद शव गायब, घटना के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान... 
UPT | अंजली की मौत के बाद कोतवाली पहुंचे मायकेवाले

Mar 18, 2024 02:46

जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव में एक महिला की हत्या के बाद शव गायब करने का मामला सामने आया है । घटना के बाद से ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। नाराज...

Mar 18, 2024 02:46

Short Highlights
  • 23 जनवरी-2022 को हुई थी अंजली की शादी
  • घटना के बाद से ससुरालवाले घर छोड़कर हैं फरार

 

Kushinagar News : जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव में एक महिला की हत्या के बाद शव गायब करने का मामला सामने आया है । घटना के बाद से ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। नाराज मायकेवालों ने एक दिन पहले बेटी के ससुराल पहुंचे और किसी को नहीं होने पर तोड़फोड़ की थी। रविवार को पडरौना कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में विस्तार से बताई। पुलिस मायकेवालों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।

दो साल पहले हुई थी शादी
कुशीनगर जिले के जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपुरवा गांव के निवासी गणेश पटेल ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री अंजली की शादी दो साल पहले यानी 23 जनवरी-2022 को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव के निवासी रामधन के पुत्र विजय पटेल से की थी। अंजली का एक बेटा है, जिसका नाम रियांश (उम्र-करीब एक साल) है। विजय पटेल ने शनिवार की सुबह करीब 8 बजे अंजली के मायके फोन करके बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब अंजली के मायके वाले पहुंचे तो ससुराल के घर में ताला बंद था। इससे नाराज मायकेवालों ने घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। ससुरालवालों से संपर्क न होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। 

क्या है पूरा मामला
जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव की जिस विवाहिता की तलाश में पुलिस और मायकेवाले दो दिन से ढूंढ रहे थे, उसे बिहार के सुगौली में सुनसान जगह पर जलाए जाने की खबर है। पुलिस जब तक पहुंची, लाश जल चुकी थी। पुलिस ने चिता की राख इकट्ठा किया और लेकर चली आई। पुलिस उसका डीएनए टेस्ट कराएगी। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया निवासी विजय पटेल की शादी 23 जनवरी-2022 को जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा निवासी गणेश पटेल की 21 वर्षीय पुत्री अंजली से हुई थी। पति ने शुक्रवार की रात में मायकेवालों को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी थी।मायकेवाले पहुंचे तो घर पर ताला बंद था। ससुरालवालों का फोन भी बंद था। तभी से अंजली और ससुरालवालों की तलाश की जा रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने इस घटना में गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बताने पर पुलिस बिहार के सुगौली पहुंची, जहां एक सुनसान जगह से जली चिता से साक्ष्य के तौर पर कुछ अवशेष एकत्र किए। 

मृतका की मां ने लगाए ये आरोप
अंजली की मां मिंटू देवी ने कोतवाली पुलिस को बेटी के पति, सास, ससुर, दो ननद, देवर सहित कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मिंटू देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को मारा-पीटा जाता था। दहेज देने में असमर्थता पर ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को कहीं गायब कर दिया है। ससुरालवाले खुद भी घर छोड़कर फरार हैं। 

खोजबीन में जुटी पुलिस
पडरौना के कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। महिला का शव भी नहीं मिला है। ससुरालवाले पकड़े जाएं तब घटना के बारे में पता चले। खोजबीन की जा रही है।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें