Kushinagar Weather : कुशीनगर में बाढ़ बनी ग्रामीणों की दुश्वारी, आवागमन का नाव ही एक मात्र साधन 

कुशीनगर में बाढ़ बनी ग्रामीणों की दुश्वारी, आवागमन का नाव ही एक मात्र साधन 
UPT | नदी का जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई

Jul 07, 2024 19:03

भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने नारायणी नदी में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है ,बाल्मिकी नगर बैराज से पानी छूटने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

Jul 07, 2024 19:03

 Kushinagar News : भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने नारायणी नदी में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है ,बाल्मिकी नगर बैराज से पानी छूटने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बाढ़ का पानी कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के शिवपुर, नारायणपुर, हरिहरपुर, मरिचहवा सहित दर्जनों गांव में घुस गया। बाढ़ से ग्रामीणों की दुश्वारियां भी बढ़ गईं।

आवागमन का एक मात्र साधन है नाव
चिकित्सा, शिक्षा और आवागमन प्रभावित हो गया। यह बाढ़ हर साल इन गांवों को प्रभावित करता है। प्रशासन हर बार पुख्ता इंतजाम के दावे करता है लेकिन ग्रामीण इसे नाकाफी बता रहे हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। नदी पर पुल न होने से पहले ही ग्रामीण बिहार के बाल्मिकी नगर के जंगलों और यूपी के महराजगंज से होते हुए अपने गांव आते हैं। लेकिन अब ये रास्ते भी पानी से भर चुके हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों के आवागमन का एक मात्र साधन नाव है।

पक्का पुल बनवाने की मांग
जलस्तर बढ़ने से खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को राहत दिलाने की बात कही। खड्डा विधायक ने बताया कि सीएम योगी से पक्का पुल बनवाने की मांग हुई है। पुल बनते ही 15 हजार आबादी पटरी पर आ जायेगी।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें