Maharajganj News : महराजगंज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित, इंडी गठबंधन पर जमकर बोला हमला

महराजगंज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित, इंडी गठबंधन पर जमकर बोला हमला
UPT | डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

May 25, 2024 15:37

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा…

May 25, 2024 15:37

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है जहां लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को मतदान होगा। इसके लिए सभी दल जोर लगाने लगे हैं। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने महराजगंज जिले के सिसवा विधानसभा के बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा के खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी गठबंधन पर भारी पड़ रही है। पाकिस्तान दुनिया से भीख मांग रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे भी नहीं। देश के खजाने पर गरीबों का हक मोदी की गारंटी है। तुष्टीकरण करने वाले वोट की राजनीति कर रहे हैं।

इस बार गठजोड़ की हवा निकल जाएगी : केशव प्रसाद
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इस बार गठजोड़ की हवा निकल जाएगी। एक तरफ माफियाओं का गठजोड़ है, तो दूसरी तरफ मोदी सरकार है। अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी सपा मुखिया के आइडियल हैं। अबकी बार 400 पार का सपना साकार होने जा रहा है। कांग्रेस इसको बदल नहीं पाएगी। इंडी गठबंधन संविधान का दुश्मन है। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाने का कार्य किया है। गरीबों की मदद किसी ने नहीं की। 10 साल में जो हुआ वह बीते 60 साल में नहीं हो पाया।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें