महराजगंज के शिवम पटेल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड : साइकिल से एवरेस्ट फतह कर फहराया तिरंगा, काला पत्थर पर गाया राष्ट्रगान

साइकिल से एवरेस्ट फतह कर फहराया तिरंगा, काला पत्थर पर गाया राष्ट्रगान
UPT | शिवम पटेल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Jun 23, 2024 17:54

उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक बच्चे ने कमाल कर दिखाया है। शिवम पटेल ने साइकिल से एवरेस्ट फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है, शिवम ने एवरेस्ट बेस कैंप काला पत्थर पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रगान गाया...

Jun 23, 2024 17:54

Short Highlights
  • शिवम पटेल ने किया कमाल
  • साइकिल से एवरेस्ट फतह कर बनाया विश्व रिकार्ड
  • काला पत्थर पर फहराया तिरंगा 
  • सफलता के लिए लोगों ने की प्रार्थना
Maharajganj News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक बच्चे ने कमाल कर दिखाया है। शिवम पटेल ने साइकिल से एवरेस्ट फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रविवार को सुमद्र तल से 5600 एल्टीट्यूड की ऊंचाई पर पहुंचे शिवम ने एवरेस्ट बेस कैंप काला पत्थर पर तिरंगा लहराया और हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाया। शिवम पटेल दुनिया के सबसे कम उम्र के साइकिलिस्ट बने हैं। शिवम ने अपने परिवार के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।

ऑक्सीजन की कमी के कारण आई परेशानी
शिवम ने 33 दिन की कठिन चढ़ाई के बाद 34वें दिन बड़ा मुकाम हासिल किया है। शिवम 22 जून को एवरेस्ट बेस कैम्प पर तिरंगा लहराना चाहता था। इसी बीच गुरुवार को आक्सीजन की कमी के कारण शिवम ने ठुकला में आराम किया और शुक्रवार से चढ़ाई करने का निर्णय लिया। कौन है शिवम पटेल?
शिवम पटेल सदर विधानसभा के करता निवासी राम आशीष पटेल के बेटे हैं। शिवम की उम्र महज 18 साल है। इतनी कम उम्र में उन्होंने  बड़ा कारनामा कर दिखाया है। साइकिल से भारत के 22 राज्य 6 केंद्र शासित राज्य के 28 हजार की दूरी नाप विश्व रिकार्ड बनाने वाले शिवम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

मुश्किल भरा रहा सफर
शिवम की चढ़ाई के समय सबकी निगाहें उसी पर बनी हुईं थी। सबने उसके सफल होने की प्रार्थना की। इस बीच शिवम का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। बर्फबारी और ठंड में अकेले सूनसान पहाड़ पर रात गुजारना शिवम के लिए मुश्किल भरा रहा है।

Also Read

नेपाल ने छोड़ा 4.5 लाख क्यूसेक पानी, नदी नाले ऊफान पर, बाढ़ का खतरा मंडराया

8 Jul 2024 01:41 PM

महाराजगंज Maharajganj News : नेपाल ने छोड़ा 4.5 लाख क्यूसेक पानी, नदी नाले ऊफान पर, बाढ़ का खतरा मंडराया

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और नारायणी नदी में पानी छोड़े जाने से भारत के तराई इलाके में स्थित महराजगंज जनपद में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल की तरफ से आज 04 लाख... और पढ़ें