Maharajganj News : महराजगंज में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

महराजगंज में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
UPT | आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

Jul 27, 2024 13:36

युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर…

Jul 27, 2024 13:36

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है जहां कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ आजमगढ़ निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित युवक को कोल्हुई स्थित एक मैरिज हाल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
 
फेसबुक के माध्यम से युवक से दोस्ती हुई थी युवती की
युवती ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से आजमगढ़ जिले के थाना दीदारगंज के पल्थी गांव निवासी दीपक पाल से उसकी दोस्ती हुई थी। इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर लखनऊ के एक गेस्ट हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। 
 
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने शिकायत दर्जकर अपने मुखबिरों को आरोपी को ढूढने पर लगा दिया। आरोपित की कई दिनों से तलाश की जा रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा गया। गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

Also Read

डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, टीम गठित कर शत-प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण को कहा

7 Sep 2024 04:48 PM

कुशीनगर संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, टीम गठित कर शत-प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण को कहा

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना… और पढ़ें