Maharajganj News : 1 जुलाई से अपडेट हुआ पुलिस का पोर्टल, आज से नए कानून से चलेगा मुकदमा

1 जुलाई से अपडेट हुआ पुलिस का पोर्टल, आज से नए कानून से चलेगा मुकदमा
UPT | पुलिस अधीक्षक का कार्यालय।

Jul 02, 2024 01:14

पुलिस लोगों को इन कानूनों के बारे में जागरूक भी कर रही है। थानेदार से लेकर दारोगा, मुंशी तक को इस संबंध में पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। पुराने कानून भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के स्थान पर…

Jul 02, 2024 01:14

Short Highlights
  • पुलिस द्वारा नए कानून को लेकर आमजन को किया जा रहा जागरूक
  • थानेदार से लेकर दारोगा तथा थाने के मुंशी तक हो चुके हैं प्रशिक्षित
Maharajganj News : महराजगंज में आइपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य कानून आज से इतिहास हो जाएंगे। रविवार की आधी रात के बाद से नए कानून की धाराओं के हिसाब से मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग की ओर से सीसीटीएनएस पोर्टल को पूर्व में ही अपडेट कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस लोगों को इन कानूनों के बारे में जागरूक भी कर रही है।

थानेदार से लेकर दारोगा, मुंशी तक को इस संबंध में पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। पुराने कानून भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के स्थान पर अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) तथा साक्ष्य अधिनियम अब भारतीय साक्ष्य अधिनियम के नाम से जाने जाएंगे। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की आधी रात के बाद से ही पुरानी धाराओं को छोड़कर नई धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
नए कानून को लेकर जागरूक करेगा यूपी कॉप पोर्टल 
नए कानून को लेकर एक तरफ जहां पुलिस गांवों में बैठक और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं पुलिस के यूपी कॉप पोर्टल के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के यूपी कॉप पोर्टल पर इसके लिए कालम बनाए गए हैं। पोर्टल पर पुराने कानून के स्थान पर नए कानूनों को भी दर्शाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि लोग यूपी कॉप पोर्टल डाउनलोड कर नए कानून के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

Also Read

गोरखपुर में प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण

5 Jul 2024 02:51 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : गोरखपुर में प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण

प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर इसे संजोए रखना हमारा कर्तव्य, जिलाधिकारी। और पढ़ें