Maharajganj News : फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस

फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस
UPT | घटना स्थल की तस्वीर

Jun 24, 2024 11:47

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बड़हरा में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jun 24, 2024 11:47

Maharajganj News : महराजगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल बड़हरा के चौरी चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है, वहीं घटना के बाद से परिवार के लोग बदहवास हैं।

बीती रात घर से निकला था
बताया जा रहा है कि ग्राम सभा जंगल बड़हरा निवासी ब्रह्मदेव गुप्ता का बेटा अभिषेक गुप्ता बीती रात घर से निकला था और जब सुबह तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इधर-उधर उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच सूचना मिली कि अभिषेक गुप्ता का शव चौरी चौक के पास एक पेड़ से लटक रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान की और इसकी सूचना पनियरा पुलिस को दी। जिसके बाद पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Also Read

नेपाल ने छोड़ा 4.5 लाख क्यूसेक पानी, नदी नाले ऊफान पर, बाढ़ का खतरा मंडराया

8 Jul 2024 01:41 PM

महाराजगंज Maharajganj News : नेपाल ने छोड़ा 4.5 लाख क्यूसेक पानी, नदी नाले ऊफान पर, बाढ़ का खतरा मंडराया

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और नारायणी नदी में पानी छोड़े जाने से भारत के तराई इलाके में स्थित महराजगंज जनपद में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नेपाल की तरफ से आज 04 लाख... और पढ़ें