Gorakhpur News : गोरखपुर में घर से निकलने का रास्ता रोक रहे पड़ोसी, 2 वर्ष से न्याय की गुहार लगा रही महिला

गोरखपुर में घर से निकलने का रास्ता रोक रहे पड़ोसी, 2 वर्ष से न्याय की गुहार लगा रही महिला
UPT | न्याय के लिए गुहार लगातीं महिलाएं।

Jun 30, 2024 03:34

पड़ोसी सोमनाथ यादव अपने घरों से बाहर निकलने का रास्ता नहीं दे रहे। सार्वजनिक रास्ते में दीवार बना कर, नाबदान का गंदा पानी बहा कर तथा अपने पशुओं गाय, भैंस, घोड़ा बांधकर पड़ोसियों को …

Jun 30, 2024 03:34

Short Highlights
  • एसडीएम का आदेश, नहीं मानते तहसील के अधिकारी
  • सार्वजनिक रास्ते में दीवार बना कर, नाबदान का गंदा पानी बहा रहे
Gorakhpur News : खबर गोरखपुर से है जहां समस्याओं से पीड़ित लोग अपने हक़ के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते हैं। बड़े और संवेदनशील अधिकारियों द्वारा तत्काल उनकी समस्या के समाधान हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आदेशित किया जाता है, किंतु लापरवाह अधिकारी आदेश नहीं मानते। ऐसा ही मामला खजनी तहसील के लालमनपुरा गांव की निवासी महिलाओं शालू विश्वकर्मा और सुनीता यादव का है। जिन्हें उनके पड़ोसी सोमनाथ यादव अपने घरों से बाहर निकलने का रास्ता नहीं दे रहे। सार्वजनिक रास्ते में दीवार बना कर, नाबदान का गंदा पानी बहा कर तथा अपने पशुओं गाय, भैंस, घोड़ा बांधकर पड़ोसियों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।

पीड़ित महिलाएं बीते 2 वर्षों से सीएम योगी जनता दरबार से लगायत उप जिलाधिकारी खजनी से न्याय की गुहार लगा रही हैं। मामले में क्रमशः 13 जून और 19 जून को नायब तहसीलदार बेलघाट हरीश यादव की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षक देवनरायण मिश्रा लेखपाल राधेश्याम सिंह, संजय सिंह और मुनेंद्र कैम की संयुक्त टीम बना कर सिकरीगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर समस्या का निस्तारण कराने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। किंतु लापरवाह अधिकारी एसडीएम के आदेश को ताक पर रख कर टालमटोल कर रहे हैं। बीते 9 दिनों से महिलाएं रोज खजनी तहसील मुख्यालय का चक्कर लगा रही हैं। पीड़ित महिलाओं शालू विश्वकर्मा को अपनी 19 वर्ष पुरानी रजिस्ट्री बैनामे की जमीन में घर से बाहर निकलने का तथा सुनीता यादव को अपनी ही पैतृक जमीन में रास्ता नहीं मिल रहा है।
उक्त मामले में एसडीएम खजनी शिवम सिंह ने कहा कि आदेश की प्रति हमें व्हाट्स एप पर भेजें तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

Also Read

महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 Jul 2024 02:07 PM

महाराजगंज Maharajganj News : महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान सोनू विश्वकर्मा पुत्र राम शरन उम्र 25 वर्ष निवासी चेहरी फार्म थाना कोतवाली महराजगंज व जैश मोहम्मद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम परसा मलिक… और पढ़ें