ब्रेकिंग

झांसी: गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और कई महाविद्यालयों में कार्यक्रम कर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण व गीत‑भजन किए गए।

झांसी: गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश
फोटो: अमर उजाला

झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को विभिन्न संस्थानों में मनाई गई। कार्यक्रमों में दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गईं और उनके आदर्शों का संदेश दिया गया।

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम हुआ। कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। एनएसएस स्वयं सेवकों ने रघुपति राघव राजाराम का सामूहिक गायन किया।

शैक्षिक संस्थाओं में कार्यक्रम

बुंदेलखंड सेवा मंडल संचालित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सामूहिक रामधुन और गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन गाया। प्रबंधक प्रभात कुमार सक्सेना, महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल, पर्यवेक्षक गजानन खानवलकर, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा, श्यामली सिंह और केके गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। छात्राओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे। प्राचार्या प्रो. अनुभा श्रीवास्तव, नीलम चौधरी, स्नेहा कुशवाहा और डॉ. दीप सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बिपिन बिहारी महाविद्यालय के कार्यक्रम में हिना वर्मा, कशिश राजपूत और साक्षी सिंह ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वदेशी आंदोलन और नमक सत्याग्रह पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में प्रो. विजय यादव, प्रो. मुकेश श्रीवास्तव, प्रो. डीडी गुप्ता और डॉ. प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।

सोशल व राजनीतिक संगठनों ने भी जयंती मनाई। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कारगिल शहीद पार्क सीपरी की ओर से अध्यक्ष पीबी चतुर्वेदी, महामंत्री जेएस लिटौरिया और एके खरे ने कार्यक्रम आयोजित किए। आम आदमी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष अर्शद खान, राजकुमार राव, भाग्य लक्ष्मी अय्यर, महासचिव आशीष तिवारी और प्रियांशु अग्रवाल ने भी गांधी जयंती मनाई। कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल की गोष्ठी में सुनील तिवारी, मुकेश बेदौरिया, पवन राज, शैलेंद्र कुमार शीलू और अमीरचंद आर्य मौजूद रहे।

स्रोत: अमर उजाला

अगली खबरझांसी: लगभग 200 संविदा चालक‑परिचालकों की नौकरी दांव पर, 40% को नोटिसझांसी: लगभग 200 संविदा चालक‑परिचालकों की नौकरी दांव पर, 40% को नोटिस
Vikas Kumar

Vikas Kumar

कई वर्षों से समाचार, योजना, रोजगार इत्यादि मामलों से जुड़े कार्यों में संलग्न।