झांसी में झमाझम बारिश : 85 एमएम बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट

85 एमएम बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट
UPT | झांसी में झमाझम बारिश

Jul 01, 2024 01:32

मानसून ने झांसी में दस्तक दे दी है। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते 'जलप्रपात' जैसी बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज 85 एमएम बारिश होने का अनुमान जताया है। यदि यह बारिश होती है तो यह इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक 'आबशार' होगी। पिछले 4 दिनों से जिले में मानसूनी बारिश हो रही है।

Jul 01, 2024 01:32

Jhansi News : रविवार को झांसी में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज 85 एमएम बारिश होने का अनुमान जताया है। यदि यह बारिश होती है तो यह इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक बारिश होगी। पिछले 4 दिनों से जिले में मानसूनी बारिश हो रही है।

पिछले 24 घंटों में 17 एमएम हुई बारिश
शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

4 दिनों में 8.6 डिग्री गिरा तापमान
झांसी में 4 दिन पहले मानसून आने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। लगातार बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आई और अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री तक कम हो गया। 26 जून को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी 4 दिनों में तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

दो दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान 
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी में मानसूनी बारिश हो रही है। आज और कल भारी बारिश होने का अनुमान है। दोनों दिनों में 85-85 एमएम बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा।

Also Read

देरी से चल रही सचखंड एक्सप्रेस, झांसी से अमृतसर तक यात्री परेशान

3 Jul 2024 10:49 AM

झांसी Railway News : देरी से चल रही सचखंड एक्सप्रेस, झांसी से अमृतसर तक यात्री परेशान

दो माह से लगातार देरी से चल रही सचखंड एक्सप्रेस ने यात्रियों को असुविधा में डाल दिया है। झांसी से अमृतसर जाने वाली इस ट्रेन को लेकर शिकायतें बढ़ी हैं, जबकि अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। जानें इस समस्या के पीछे के कारण और उसके परिणाम। और पढ़ें