Jhansi News : विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, गला घोंटकर हत्या करने का लगाया आरोप

विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, गला घोंटकर हत्या करने का लगाया आरोप
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 17, 2024 18:34

जिले के पूंछ थाना इलाके में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत होने की खबर से मायके में मातम छा गई। बताया जा रहा है कि करीब ग्यारह महीने पहले ही मृतका की शादी हुई थी। वहीं मायके पक्ष के लोगों...

Apr 17, 2024 18:34

Jhansi News : जिले के पूंछ थाना इलाके में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत होने की खबर से मायके में मातम छा गई। बताया जा रहा है कि करीब ग्यारह महीने पहले ही मृतका की शादी हुई थी। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि, ससुराल वालों को कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले की में जुटी है।

दहेज की खातिर कर रहे थे प्रताड़ित
जानकारी के मुताबिक, बरुआसागर के सारौल निवासी विनोद परिहार की बेटी नेहा की शादी पिछले साल यानी 10 मई 2023 को पूंछ के तिगरकला गांव निवासी बेटू परिहार से हुई थी। दादा प्रीतम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली नेहा को दहेज की खातिर प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को उनके पास नेहा का फोन आया था। उसने बताया था कि ससुरालवालों ने दहेज में बाइक, भैंस और वॉशिंग मशीन की मांग कर रहे है। दहेज को लेकर नेहा के साथ मारपीट भी की जा रही है। शनिवार को नेहा के ससुर का फोन आया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसका ब्लड प्रेशर कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। इसके डेढ़ घंटे बाद ससुर ने फोन कर बताया कि नेहा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर जान दे दी है। जब वह सुसराल पहुंचे तो नेहा का शव जमीन पर रखा हुआ था। 

गहने पहनने को लेकर हुआ विवाद
पूंछ थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि नेहा को रिश्तेदारी में एक शादी में जाना था। वहां जाने के लिए उसने ज्यादा जेवर पहन लिए थे। गहने पहनने को लेकर नेहा और उसकी सास से झगड़ा हो गया था। इसके बाद नेहा गुस्से में आकर सुसाइड करने का निर्णय कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read

झांसी जेल में नवरात्रि का रंग, 200 से अधिक बंदियों ने रखा व्रत

5 Oct 2024 08:38 AM

झांसी Jhansi News : झांसी जेल में नवरात्रि का रंग, 200 से अधिक बंदियों ने रखा व्रत

झांसी जेल में नवरात्रि का रंग, 200 से अधिक कैदी मां अंबे की भक्ति में लीन, जेल प्रशासन ने किया विशेष प्रबंध। और पढ़ें