Jhansi News : झांसी में पति लापता, पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार, प्रेम प्रसंग का आरोप

झांसी में पति लापता, पत्नी ने एसएसपी से लगाई गुहार, प्रेम प्रसंग का आरोप
UPT | झांसी।

Aug 25, 2024 00:55

झांसी के सीपरी बाजार में एक महीने से लापता युवक की पत्नी ने एसएसपी से पति को खोजने की अपील की है। महिला का आरोप है कि उसके पति का एक युवती से प्रेम संबंध है और पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Aug 25, 2024 00:55

Jhansi News : झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चमनगंज इलाके से एक महीने पहले लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक की पत्नी रेहाना ने इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई है।

ये है पूरा मामला
रेहाना ने बताया कि उसका पति लगभग एक महीने पहले अचानक घर से गायब हो गया था। उसने इसकी सूचना सीपरी बाजार थाने में दी थी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेहाना के अनुसार, उसे बाद में पता चला कि उसका पति एक अन्य महिला के साथ भाग गया है। शुक्रवार को वह एक नवजात शिशु के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस से अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाई। रेहाना का आरोप है कि पुलिस उसके पति को तलाशने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। 

Also Read

झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

18 Sep 2024 08:50 AM

झांसी Jhansi News : झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। और पढ़ें