कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत औरछी गांव में पति की पिटाई के बाद महिला की आवाज चली गयी। उसे बिधनू सीएचसी लाया गया, जहां पर उपचार के बाद महिला की आवाज वापस आ सकी। पुलिस मामले में शिकायत...
Kanpur News : पति की पिटाई से गूंगी हो गई महिला, मायके से डेढ़ लाख रुपये लाने का डिमांड...
Sep 06, 2024 23:54
Sep 06, 2024 23:54
क्या है पूरा मामला
बिधनू थाना क्षेत्र के गजापुर निवासी रामसेवक ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सरिता की शादी ओरछी थाना सेन पश्चिमपारा निवासी अमन से तीन वर्ष पहले की थी। आरोप है कि राजू सरिता के साथ आएदिन मारपीट करता है। एक हफ्ते पहले से वह सरिता से मायके से डेढ़ लाख रुपये और प्लाट लेने की बात कह रहा था। इस बात पर शुक्रवार सुबह अमन व सरिता में विवाद शुरू हो गया। अमन ने सरिता को बेरहमी से पीटते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी आवाज चली गयी।
पति हिरासत में
सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर सरिता को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के बाद उसकी आवाज वापस आ सकी। स्थानीय पुलिस द्वारा तहरीर लेकर मामले की पड़ताल की जा रही है। सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Also Read
19 Sep 2024 02:51 AM
गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। और पढ़ें