सपा विधायक इरफान सोलंकी को सात वर्ष की सजा मिलने की बाद उनकी विधायकी जानी तय है। इरफान की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। सपा उपचुनाव में सोलंकी परिवार से प्रत्याशी उतार सकती है। लेकिन सोलंकी परिवार से पिता की विरासत को कौन संभालेगा।
SP MLA: इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा, कौन संभालेगा पिता की राजनीतिक विरासत, सपा सोलंकी परिवार से उतारेगी प्रत्याशी
Jun 08, 2024 13:53
Jun 08, 2024 13:53
सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सोलंकी परिवार की तरफ से कौन चुनावी मैदान में उतरेगा। इरफान की मां खुर्शीदा बेगम, पत्नी नसीम सोलंकी में से किसी एक को सपा टिकट दे सकती है। खुर्शीदा बेगम की उम्र अधिक होने की वजह से चुनाव मैदान में नहीं उतर सकती हैं। महानगर अध्यक्ष फजल महमूद का कहना है कि पार्टी विधायक के परिवार के साथ है। उपचुनाव में प्रत्याशी के बारे में शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। कानपुर में पिता की राजनीतिक विरासत और उपचुनाव की चर्चाएं चल रहीं हैं।
हाईकोर्ट जाने की तैयारी में परिवार
सपा विधायक इरफान के करीबियों का मानना है कि अभी हाईकोर्ट के दरवाजे खुले हैं। हम आगजनी मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। उपचुनाव होने पर परिवार से ही कोई जिम्मेदारी संभालेगा। इरफान के चाचा मेराज का कहना है कि चुनाव लड़ने की बात पर परिवार के लोग मिल बैठकर चर्चा करेंगे। पूरा शहर जानता है कि झूठे मामले में फंसाया गया है।
पिता से मिली राजनीतिक विरासत
इरफान सोलंकी को विधायकी अपने पिता हाजी मुश्ताक सोलंकी की राजनीतिक विरासत से मिली थी। इरफान बीते 17 साल से लगातार विधायक हैं। उनके नाम पर क्षेत्र में कई विकास कार्य हैं। लेकिन इस दौरान इरफान विवादित भी रहे हैं। जिसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों से झगड़ा, महिला आईएएस अधिकारी से अभद्रता, फरीदाबाद पुलिस से हाथापाई जैसे विवाद शामिल हैं।
Also Read
16 Sep 2024 04:06 PM
कानपुर की यातायात पुलिस ने कल मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यातायात पुलिस ने पूरा रूट प्लान तैयार किया है। यातायात व्यवस्था में बदलाव पनकी हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर उमड़ने वाली... और पढ़ें