औरैया में मासूमों की हत्या : प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे बच्चे, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

 प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे बच्चे, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
UPT | हत्यारोपी महिला

Jun 28, 2024 13:22

औरैया में प्रेम संबंधों में बाधा बने तीन बच्चों को मां ने नदी में डुबाकर मार डाला। वहीं, चौथे बच्चे ने भाग कर जान बचाई। महिला के पति की दो साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद महिला के परिवारिक देवर से प्रेम संबंध हो गए थे। महिला देवर से शादी करना चाहती थी। लेकिन प्रेमी बच्चों का पालन—पोषण करने से इंकार कर रहा था।

Jun 28, 2024 13:22

Auraiya News : यूपी के औरैया से एक खौफनाक घटना सामने आई है। गुरुवार को एक मां ने तीन बच्चों को सेंगुर नदी में डुबोकर मार डाला। चौथे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई और लोगों को घटना की जानकारी दी। दरअसल, बच्चे मां के प्रेम संबंध और शादी में बाधा बन रहे थे। इसलिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चारों बच्चों को मारने का प्लान बनाया था।

फफूंद थाना क्षेत्र के बरुआ अटा गांव निवासी भूरे सविता की बेटी प्रियंका की शादी फरवरी 2009  में इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के लोहिया कला गांव निवासी अवनीश से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका को अवनीश से चार बच्चे सोनू, माघव, आदित्य, मंगल हुए। दो साल पहले अवनीश की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद 30 वर्षीय प्रियंका का अपने चचेरे देवर आशीष से प्रेम संबंध हो गया।

नदी में डूबने से पहले बच्चों को खिलाए गए थे बिस्कुट
प्रियंका दो महीने पहले आशीष के साथ औरैया कस्बे के बनारसीदास मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। गुरुवार सुबह प्रियंका चारों बच्चों के साथ ​ननिहाल जाने की बात कहकर आटो से केशमपुर गांव पहुंची। वहां से सेंगुर नदी बहती है, प्रियंका चारों बच्चों के साथ तालेपुर घाट पहुंच गई। उसने बच्चों को पहले बिस्किट खिलाया। इसके बाद एक-एक कर चारों बच्चों को नदी में डुबो दिया। जिसमें माघव (06), आदित्य (05), मंगल (02) की मौत हो गई।

शव को पोस्टमॉर्टम ​के लिए भेजा गया
जबकि आठ व​र्षीय सोनू ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। सोनू भागते हुए पु​ल पर पहुंचा, उसने राहगीरों को बताया कि मां ने तीन भाईयों को नदी में डबाकर मार डाला। इसके बाद नदी ​के किनारे घाट पर हडकंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

प्रेमी-प्रेमिका ने बनाया था प्लान
पुलिस जांच में पता चला है कि प्रियंका अपने देवर आशीष पर शादी का दबाव बना रही थी। बुधवार रात को शादी की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। प्रेमी ने कहा कि वह चार बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पाएगा। प्रेमिका ने कहा कि फिर वह बच्चों का क्या करेगी। जानकारी के मुताबिक दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Also Read

डी फार्मा के छात्र को बंधक बना कर किया गया परेशान, आरोपी परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

1 Jul 2024 02:46 PM

कानपुर नगर Kanpur News : डी फार्मा के छात्र को बंधक बना कर किया गया परेशान, आरोपी परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

बिठूर के फार्म हाउस में हुए एक मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार रात डी फार्मा के एक छात्र को बेटी के साथ कोल्डड्रिंक पीते देख कर लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजनारायण निषाद... और पढ़ें