Kanpur News : बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय के खिलाफ चार्जशीट तैयार, जल्द घोषित हो सकती है इनाम की राशि

बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय के खिलाफ चार्जशीट तैयार, जल्द घोषित हो सकती है इनाम की राशि
UPT | मनु पांडेय

Jul 01, 2024 09:35

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में महिला आरोपी मनु पांडेय के खिलाफ पुलिस जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने वाली है। इसके साथ ही मनु पर कमिश्नरेट पुलिस इनाम भी घोषित करेगी। फिलहाल मनु की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Jul 01, 2024 09:35

Kanpur News : बिकरू कांड की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा हैं। इसकी गूंज यूपी, एमपी समेत पूरे देश में सुनी गई थी। बिकरू कांड में महिला आरोपी मनु पांडेय अभी भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। मनु पांडेय के खिलाफ चार्जशीट तैयार हो गई है। पुलिस जल्द ही इसे कोर्ट में दाखिल करेगी। इसके साथ ही कमिश्नरेट पुलिस मनु के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।

कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने बीते 2 जुलाई 2020 की रात अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड के बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे समेत 6 बदमाशों को एनकांउटर में मार गिराया था। इस मामले में 36 आरोपी जेल में बंद हैं। बिकरू कांड के बाद पुलिस प्रशासन ने विकास दुबे की कोठी पर बुलडोजर चला कर खंडहर में तब्दील कर दिया था। इसके साथ ही उसकी लग्जरी गाड़ियों और ट्रैक्टर को भी बर्बाद कर दिया गया था। मनु के घर के आंगन में सीओ देवेंद्र मिश्रा की हत्या की गई थी। वहीं, बरामदे में दो सिपाहियों की लाशें मिली थीं।

मनु के ससुर का एनकांउटर-पति जेल में है
बिकरू कांड की अगली सुबह पुलिस ने मनु के ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। मनु पांडेय पर आरोप था कि उसने फोन कर के विकास दुबे के गुर्गों को पुलिस की लोकेशन की जानकारी दी। बिकरू कांड के वक्त पुलिस पर सवाल उठे थे कि मनु को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। वहीं, पुलिस का दावा है कि ऑडियो रेकॉर्डिंग के आधार पर ही उसे आरोपी बनाया गया है। मनु के पति शशिकांत पांडेय बिकरू कांड में आरोप है, माती जेल में बंद है।

मनु पांडेय पर घोषित होगा इनाम
एसीपी बिल्हौर का कहना है कि फरार आरोपी मनु पांडेय के खिलाफ चार्ज तैयार कर ली गई है। इसके साथ फरार आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित करने के लिए डीसीपी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही मनु के खिलाफ इनाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, कुर्की की कार्रवाई करते हुए, उसके मंधना स्थित मकान को सील किया जा चुका है। 

Also Read

बारिश के बाद हुए जलभराव देख मेयर ने जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश

4 Jul 2024 10:38 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  बारिश के बाद हुए जलभराव देख मेयर ने जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश

कानपुर में बुधवार हुई देर रात बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।जिसके बाद शहरवासियों का निकलना मुश्किल हो गया।वही आज गुरुवार को सुबह जलभराव की खबर की जानकारी मेयर को मिली तो... और पढ़ें