इटावा लायन सफारी में बब्बर शेरनी रूपा ने चार मृत शावकों को जन्म दिया है। चार शावकों की मौत से सफारी पार्क प्रशासन को बड़ा झटका लगा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उनके शवों को भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा गया है।
Etawah News : रूपा शेरनी ने दूसरी बार किया था गर्भधारण, दिया 4 मृत शावकों को जन्म
May 18, 2024 14:18
May 18, 2024 14:18
लायन सफारी क्षेत्र में रहने वाले बब्बर शेर कान्हा के साथ बब्बर शेरनी रूपा की मेटिंग फरवरी महीने में हुई थी। मेटिंग के बाद रूपा को ब्रीडिंग सेंटर में रखा गया था। वहां पर उसकी देखभाल के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया था। प्रसव की संभावित तिथि 5 या फिर 6 जून को थी। लेकिन शेरनी का 20 दिन पहले ही गुरूवार रात प्रसव हो गया।
दूसरी बार गर्भाधारण किया
शेरनी रूपा ने दूसरी बार गर्भाधारण किया था। इससे पहले उसने 3 सितंबर 2023 को दो शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से एक शावक मृत था, और दूसरे को उसने अपनाया नहीं था। जिस शावक को उसने अपनाया था। उसे सफारी के नियो नेटल केयर यूनिट में रखा गया था। इस समय शावक आठ महीने का है।
शोध के लिए भेजे गए शव
निदेशक डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शावकों की वास्विक जानकारी और शोध के लिए चारों को शावकों के शवों को भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा गया है। वहां पर उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके साथ ही शोध कर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Also Read
19 Sep 2024 04:30 PM
कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें