कानपुर में शिवपाल का शायराना अंदाज : कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं... रोज मिलते हैं मगर बात नहीं होती... 

कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं... रोज मिलते हैं मगर बात नहीं होती... 
UPT | शिवपाल सिंह यादव

Mar 14, 2024 15:19

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को बदायूं में जनसंपर्क...

Mar 14, 2024 15:19

Kanpur News : लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सपा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को बदायूं में जनसंपर्क की यात्रा में हैं। मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं। उन्होंने शकील बदायूंनी के शब्दों में एक शायरी भी पोस्ट की है। ‘कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं होती है, रोज मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।’

टिकट मिलने के बाद पहली बार पहुंचे बदायूं
समाजवादी पार्टी ने 22 फरवरी को लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल था। शिवपाल सिंह को बदायूं सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन, 21 दिन बीत जाने के बाद भी शिवपाल सिंह क्षेत्र की जनता से मिलने नहीं पहुंचे थे। जिसकी वजह से असमंजस की स्थिति बन गई थी। इसके बाद शिवपाल ने अपनी बीमारी का हवाला दिया था।

सपा की परंपरागत सीट
शिवपाल सिंह ने बदायूं सीट की कमान अपने बेटे आदित्य यादव को सौंप दी है। गुरुवार को शिवपाल ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि बदायूं की यात्रा पर हैं। उन्होंने पोस्ट के जरिए असमंजस की स्थिति पर विराम लगा दिया। बदायूं सीट सपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। बदायूं सीट 1996 से लेकर 2009 तक सपा के कब्जे में रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हरा दिया था।

Also Read

चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

6 Oct 2024 03:37 PM

कानपुर नगर Kanpur News: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में एक बार फिर से चोरों का आतंक देखने को मिला है।घाटमपुर कस्बे के आशा नगर वार्ड में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर रख बक्सों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए।जिसके बाद सूचना पर पॅहु... और पढ़ें