ऑथर Sumit Sharma

Kanpur News : नाबालिग से गैंगरेप के बाद फंदे से लटकाया था शव, केस दर्ज कराने में लगे दो महीने

नाबालिग से गैंगरेप के बाद फंदे से लटकाया था शव, केस दर्ज कराने में लगे दो महीने
UPT | काल्पनिक तस्वीर

Apr 07, 2024 19:08

फर्रूखाबाद में नाबालिग से गैंगरेप और मौत का मामला सामने आया था। पीड़ित परिवार ने गांव के दो लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Apr 07, 2024 19:08

Kanpur News : यूपी के फर्रूखाबाद से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई थी। दो महीने पहले नाबालिग से गैंगरेप हुआ था। खून से लथपथ पीड़िता का शव फंदे से लटका मिला था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सबसे ज्यादा हैरान वाली बात है कि पीड़िता का परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने कोर्ट की शरण ली, न्यायलय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

कायमगंज स्थित कोतवाली क्षेत्र एक गांव में रहने वाले प्रशांत और अवधेश आपस में दोस्त हैं। उसी गांव में रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता को दोनों परेशान करते थे। राह चलते भी उसके साथ छेड़खानी करते रहते थे। बीते 26 जनवरी को नाबालिग के माता-पिता खेतों पर काम कर रहे थे। इसका फायदा उठाते हुए प्रशांत और अवधेश घर में घुस गए। दोनों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।

गांव के लड़कों पर लगाया था आरोप
नाबालिग के माता-पिता जब शाम के वक्त घर लौटे, तो उन्होंने बेटी का शव फंदे से लटकता हुए देखा था। मृतका के माता-पिता ने गांव के दो लड़कों पर गैगरेप और हत्या का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि बेटी के साथ गलत काम करने के बाद, उसे फंदे से लटका कर भाग गए थे। इसके साथ ही बेटी के साथ आएदिन छेड़छाड़ करते रहते थे।

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना दूसरे दिन पुलिस को दी थी। मृतका का परिवार दो महीने से थाना-चौकी और पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। लेकिन परिवार की कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने कोर्ट की मदद से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें