कमाल की खबर : 2 किलो का आलू देख किसान हुआ आश्चर्यचकित, फसल देखने को उमड़ी भीड़

2 किलो का आलू देख किसान हुआ आश्चर्यचकित, फसल देखने को उमड़ी भीड़
UPT | दो किलो का आलू

Mar 07, 2024 13:32

आलू का वजन 100 से लेकर 200 ग्राम तक होता है लेकिन यह आलू का वजन 2 किलो 2 सौ ग्राम है। क्षेत्र के खेतों में एक से लेकर डेढ़ किलो का आलू कभी-कभी...

Mar 07, 2024 13:32

Farrukhabad News : यूं तो सूबे का सर्वाधिक आलू फर्रुखाबाद में उगाया जाता है। वही अब यहां पर सबसे बड़ा आलू भी निकला है। जो किसान को अपने खेत में मिला है, यह सर्वाधिक वजन का आलू है। वही आलू का वजन 100 से लेकर 200 ग्राम तक होता है लेकिन यह आलू का वजन 2 किलो 2 सौ ग्राम है। क्षेत्र के खेतों में एक से लेकर डेढ़ किलो का आलू कभी-कभी ही दिखाई देता है। लेकिन जब खेतों में आलू की खुदाई शुरू हुई तब छोटे से लेकर सामान्य आलू निकलने लगे। कुछ ही देर बाद सवा किलो का आलू निकला। उसके बाद किसान की नजर जब इतने बड़े आलू पर पड़ी तो वह आश्चर्यचकित रह गया।

आलू को सहेज कर रखा
फर्रुखाबाद के जहानगंज के निकट पंतौजा गांव निवासी किसान आजाद हुसैन ने बताया कि वह पिछले 65 वर्षों से आलू की फसल कर रहे हैं। लेकिन आज तक उन्होंने इतना बड़ा आलू नहीं देखा था। अब उन्होंने इस 302 बीज के आलू को सहेज कर रख लिया है। जिसे अब इस आलू के बीज को तैयार करके वह अपने खेतों में इसको बड़े स्तर पर तैयार करेंगे। किसान अपने खेतों में ख्याति और 302 प्रजाति की फसल उगाते आ रहे है।

मुख्य रूप से एक बीघा आलू तैयार करने में आमतौर पर 10 से 15 बीघा तक की लागत आ जाती है। वही इस समय पर अच्छी पैदावार होने के चलते किसानों को लाभ होता भी दिखाई दे रहा है। वही जिले के किसान बताते हैं कि जो आलू साइज में बड़ा होता है उसको शीतगृह में अलग से भंडारित करते हैं। आज इस समय पर खेत में 45 से 50 कुंतल तक की पैदावार हो रही है। वही फसल के प्रारंभ में मौसम खराब था तो लग रहा था फसल कम होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कोई विशेष फर्क नही दिखाई दे रहा है। इस समय पर आलू खेत से निकल जाने के बाद मक्के की बुआई शुरू हो गई है।

Also Read

बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

5 Jul 2024 08:18 PM

कानपुर नगर Kanpur News : बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

हाथरस कांड में 122 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे साकार विश्व हरि उर्फ़ भोले बाबा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद से पुलिस लगातार बाबा को खोजने में लगी है। वहीं बाबा के बारे में कुछ पता चला हो या न… और पढ़ें