Farrukhabad News : चुनाव से पहले सपा को झटका, यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन

चुनाव से पहले सपा को झटका, यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन
UPT | बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने सरदार तोषित प्रीत सिंह

Mar 21, 2024 17:34

यूपी के फर्रूखाबाद में लोकसभा चुनाव से पहले सपा को तगड़ा झटका लगा है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। तोषित प्रीत...

Mar 21, 2024 17:34

Farrukhabad News : यूपी के फर्रूखाबाद में लोकसभा चुनाव से पहले सपा को तगड़ा झटका लगा है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। तोषित प्रीत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी जिला कार्यालय पहुंचे। फर्रूखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी ज्वाइन करने करने के बाद सरदार तोषित प्रीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन होने की वजह से पार्टी छोड़ी है।

लंबे समय तक रहे सपा में
सरदार तोषित प्रीत सिंह लंबे समय से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता थे। उन्हें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन, सपा का कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद उनका पार्टी से मोहभंग हो गया। फर्रूखाबाद में सपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सपा ने फर्रूखाबाद से डॉ. नवल किशोर को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद से लगभग 500 सपा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

सपा चाटुकारों की पार्टी 
सपा छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने वाले सरदार तोषित प्रीत सिंह ने कहा कि 1984 के दंगों को सिख समाज भूला नहीं है। वहीं, सपा सिर्फ चाटुकारों की पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी के लोग भगवान श्रीराम-कृष्ण के होने पर सवाल उठाते हैं। सपा का गठबंधन कहीं ना कहीं कांग्रेस के हर एक बयान का समर्थन है।

बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है 
फर्रूखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि डूबती हुई नाव पर कोई सवार नहीं होना चाहता है। समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है। उस डूबी हुई नाव से सब दूर जाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि मोदी-योगी की नाव ही लक्ष्य तक पहुंचा सकती है। बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है, परिवार वादी पार्टी नहीं है। इस देश को विश्वगुरु और विकसित देश बनाना चाहते हैं। इसी वजह से कांग्रेस, सपा समेत कई दलों के लोग बीजेपी से जुड़ रहे हैं।

Also Read

7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है कारण...

5 Jul 2024 10:48 PM

कानपुर नगर कानपुर पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई : 7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है कारण...

कानपुर पुलिस कमिश्नर लगातार एक्शन मोड पर नजर आ रहे है। सबसे बड़ी बात यह है पुलिस कमिश्नर अपने ही विभाग में तैनात दागी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए... और पढ़ें