फर्रूखाबाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष : झगड़े में लहुलुहान महिला को देखकर किशोरी ने तोड़ा दम

झगड़े में लहुलुहान महिला को देखकर किशोरी ने तोड़ा दम
UPT | काल्पनिक तस्वीर

Mar 27, 2024 20:42

फर्रूखाबाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला लहुलुहान हो गई। उस महिला को देखकर गांव की 15 वर्षीय नाबालिग बेहोश गई। जब उसे सीएचसी ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

Mar 27, 2024 20:42

Farrukhabad News : यूपी के फर्रूखाबाद से एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। होली के मौके पर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर लाठी पड़ने से महिला लहुलुहान हो गई। खून से लथपथ महिला को देखकर गांव की ही एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बेहोश हो गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव में रहने वाले रामअवतार की परचून की दुकान है। रामअवतार की पत्नी रामधनी का झगड़ा पड़ोस में रहने वाले अरविंद की पत्नी अनीता से हो गया। इस झगड़े में रामधनी घायल हो गईं। पत्नी को घायल देखकर रामअवतार गुस्से से भड़क गए। उन्होंने लाठी उठाकर अनीता के सिर पर हमला कर दिया। जिससे अनीता भी लहुलुहान हो गईं।

महिला को लहुलुहान हालत में देखकर किशोरी की मौत
इसी दौरान गांव में ही रहने वाले ग्रीशचंद्र की बेटी शिवानी (15 वर्ष) परचुन की दुकान पर सामान खरीदने के लिए पहुंची थी। उसने अनीता को लहुलुहान हालत में देखा तो बेहोश हो गई। जब इसकी जानकारी शिवानी के परिजनों को हुई तो उसे फौरन सीएचसी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक से हुई मौत
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, झगड़े में घायल रामधनी और अनीता का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नाबालिग की मौत हार्ट अटैक से हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 

Also Read

बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

5 Jul 2024 08:18 PM

कानपुर नगर Kanpur News : बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

हाथरस कांड में 122 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे साकार विश्व हरि उर्फ़ भोले बाबा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद से पुलिस लगातार बाबा को खोजने में लगी है। वहीं बाबा के बारे में कुछ पता चला हो या न… और पढ़ें