फस्ट फूड लड़कियों के दांत कर रहा टेढ़े : क्राउडिंग के अध्ययन में चौंकाने वाले तथ्य मिले, GSVM मेडिकल कॉलेज का खुलासा

क्राउडिंग के अध्ययन में चौंकाने वाले तथ्य मिले, GSVM मेडिकल कॉलेज का खुलासा
UPT | मेडिकल कॉलेज

Sep 02, 2024 19:39

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में आए मरीजों की क्राउडिंग के अध्यन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। फस्ट फूड खाने से लड़कियों के दांत टेढ़े हो रहे हैं।

Sep 02, 2024 19:39

Kanpur News: फस्ट फूड खाने का शौक रखने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फस्ट फूड जैसे मुलायम पदार्थ खाने से लड़कियों के दांत टेढ़े-मेढ़े हो रहे हैं। दरअसल मुलायम खाने को ज्यादा चबाना नहीं पड़ता है। जिसकी वजह से जबड़े का आकार बढ़ नहीं पाता है। जिससे दांत एक दूसरे पर चढ़ जाते हैं। इसे क्राउडिंग कहा जाता है, उपकरण से जबड़े को चौड़ा करने के साथ ही तार से बांधकर दांतो को सीधा किया जा रहा है। लड़के फस्ट फूड कम खाते हैं, इस लिए उनके दांत कम टेढ़े-मेढ़े होते हैं।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में आए पेसेंट की क्राउडिंग के अध्यन से यह तथ्य सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में औसतन एक महीने में दो हजार से ज्यादा पेसेंट आते हैं। जिसमें लगभग 600 पेसेंट टेढ़े-मेढ़े दांतो के आते हैं, आंकड़े और भी हैरान करने वाले हैं। जिसमें से 67 फीसदी लड़कियां और 33 फीसदी लड़के आते हैं। दंत रोग विभागध्यक्ष डॉ अशरफ उल्लाह ने बताया कि लोग बच्चियों के दांत ज्यादा संवेदनशील होते हैं। वहीं लड़के देर से आते हैं, दांतो की क्राउडिंग को लेकर साल भर में चार हजार लोग आते हैं।

6 से 18 वर्ष के पेसेंट 
दांतो की क्राउडिंग की कई वजह होती हैं, जिसमें मुलायम खाना और फस्ट फूड ज्यादा है। क्राउडिंग के मरीजों की उम्र छह से 18 वर्ष के बीच का है। वहीं पांच से सात फीसदी ऐसे बच्चे हैं, जो अंगूठा चूसने की वजह से यह दिक्कत आ जाती है। इसमें ऊपरी होंठ का हिस्सा छोटा हो जाता है, और दांत बाहर निकल आते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों के मुंह में उपकरण लगा दिया जाता है, जिससे अंगूठा ना चूस सकें। यह समस्या लड़के और लड़कियों दोनों में आते हैं।

यह है क्राउडिंग की वजह 
ऐसे खाद्य पदार्थ जिन्हें अधिक चबाना ना पड़े। फस्ट फूड, जंक फूड का अधिक इस्तेमाल। अंगूठा चूसना होंठ और नाख़ून चबाना। नाक के अंदर किसी रूकावट से मुंह खोलकर सोना। दूध के दांतो का खराब होकर जल्दी गिरना और कुपोषण होना मुख्य वजह हैं। चॉकलेट और नूडल्स से दूरी बनानी चाहिए।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें