Kanpur News : शहर के पांच लाख लोगों को 5 दिन नहीं मिलेगा पानी, जानिये किन इलाकों में होगी किल्लत

शहर के पांच लाख लोगों को 5 दिन नहीं मिलेगा पानी, जानिये किन इलाकों में होगी किल्लत
UPT | शहर के पांच लाख लोगों को 5 दिन नहीं मिलेगा पानी।

Aug 23, 2024 09:38

कानपुर शहर के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शहरवासियों को अगले 5 दिनों तक पानी की समस्या झेलनी पड़ेगी। यह समस्या कानपुर शहर के दक्षिणी इलाके के लोगों को झेलनी पड़ेगी। गुजैनी स्थित हाइवे के...

Aug 23, 2024 09:38

Kanpur News : कानपुर शहर के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शहरवासियों को अगले 5 दिनों तक पानी की समस्या झेलनी पड़ेगी। यह समस्या कानपुर शहर के दक्षिणी इलाके के लोगों को झेलनी पड़ेगी। गुजैनी स्थित हाइवे के पास से गुजरने वाली जलकल की पाइप लाइन में लीकेज होने के चलते पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इसको लेकर जलकल विभाग की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।

इन इलाकों में नहीं होगी जलापूर्ति
गुजैनी स्थित हाइवे के पास से गुजरी जलकल की मेन लाइन में लीकेज के मरम्मत के चलते कानपुर के दक्षिणी इलाके में पानी सप्लाई की समस्या रहेगी। आज शाम से 4 दिन के लिए गुजैनी वॉटर वर्क्स से जलापूर्ति ठप रहेगी। इससे दक्षिण की 5 लाख आबादी के सामने जल संकट रहेगा। जलकल ने लोगों को असुविधा होने पर पानी टैंकर भेजने की बात कही है।गुजैनी वॉटर वर्क्स से रतनलाल नगर बर्रा पांच, उस्मानपुर और निराला नगर जोनल पंपिंग स्टेशन में पानी पहुंचता है। वाटर वर्क्स में 1100 एमएस व्यास की एक फीडर लाइन बर्रा बाईपास के लिए गुजरी है। कारगिल पेट्रोल पंप के पास हाइवे किनारे लाइन में लीकेज है।जिससे सड़क टूट रही है। इसकी मरम्मत के लिए जलकल ने गुजैनी वाटर वर्क्स से शुक्रवार शाम से 27 अगस्त तक जलापूर्ति बंद की है।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें