Kanpur News : युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए क्या है कारण…

युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए क्या है कारण…
UPT | पुलिस आयुक्त कार्यालय

Sep 05, 2024 20:53

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बर्रा के रहने वाले युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते इंस्टाग्राम में लाइव आकर ब्लेड से...

Sep 05, 2024 20:53

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बर्रा के रहने वाले युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते इंस्टाग्राम में लाइव आकर ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद आसपास के लोगो ने जब युवक को इंस्टाग्राम पर लाइव घटना को अंजाम देते देखा, तो भाग कर उन्होंने किसी तरह युवक की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां  उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, बर्रा विश्व बैंक बी ब्लॉक निवासी विकास शर्मा ने वीडियों में बताया कि वह देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके साथ एक लड़का भी काम करता है। विकास का आरोप है कि उस लड़के ने उसकी पत्नी को शादी के पहले के समय की कुछ फोटो दिखाए थे। जिसके बाद हम पति पत्नी के बीच मे आए दिन दो महीने से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख वह अपनी पत्नी को छोड़कर कानपुर वापस आ गया। कई बार उसने उस लड़के से अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए भी कहा लेकिन वह नही माना। 

इंस्टाग्राम पर लाइव की घटना
विकास का आरोप है कि उस लड़के के कहने पर उसकी पत्नी ने उसे तलाक के कागज भी भेजने की बात कही है। वीडियों में बताया कि बुधवार रात विकास ने कई बार पत्नी को फ़ोन किया, मेसेज किया, लेकिन उसने कोई जवाब नही दिया। इसी ने नाराज होकर विकास ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर धारदार चीज से गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। वहीं इस मामले में बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस तरह की घटना को लेकर परिवार की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो, मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें