कन्नौज छेड़छाड़: नशे में धुत सिपाही ने घर में घुस कर महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, पुलिस घटना की जांच में जुटी

नशे में धुत सिपाही ने घर में घुस कर महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, पुलिस घटना की जांच में जुटी
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Oct 07, 2024 19:34

कन्नौज में नशे में धुत सिपाही ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने छीनाझपटी और मारपीट की। चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो सिपाही भागने में गिर पड़ा। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Oct 07, 2024 19:34

Short Highlights
  • कन्नौज में नशे में धुत सिपाही ने दलित महिला से की छेड़छाड़।
  • महिला के विरोध करने की गाली-गलौच और मारपीट की।
  • स्थानीय लोगों के देखकर भागते वक्त चबूतरे से गिरा, जिला अस्पताल में भर्ती।
  • पति को दुष्कर्म और हत्या के मामले में फंसाने की धमकी।
Kannauj News: यूपी के कन्नौज से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दलित महिला ने नशे में धुत सिपाही पर रात के वक्त घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौच-मारपीट का आरोप लगाया है। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई, तो सिपाही भागते समय चबूतरे से गिर पड़ा। घायल सिपाही को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं, पीड़ित महिला ने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की है।

तालग्राम थाना क्षेत्र निवासी महिला के पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। महिला दो बच्चों के साथ अकेले घर में रहती है। महिला ने बताया कि रविवार रात नशे में सिपाही मोहल्ले के एक युवक के साथ घर में घुस आया।पति को दुष्कर्म और हत्या के केस फंसाने की धमकी देने लगा। इसके बाद जबरन अपने साथ हाथ पकड़ कर चारपाई पर बैठने लगा।

सिपाही के चुंगल से छुड़ाया 
पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी इस करतूत का विरोध किया तो वह बदसलूकी करने लगा। छीनाझपटी के दौरान मंगलसूत्र टूट गया। इस दौरान सिपाही ने उसके पेट में लात मारने के साथ ही जमकर मारपीट कर दी। चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ महिला के घर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने महिला को सिपाही के चुंगल से छुड़ाया।

आलाधिकारियों के निर्देश का इंतजार 
जब क्षेत्र लोग इकठ्ठा हो गए तो सिपाही मौके से भागने लगा। इस दौरान सिपाही चबूतरे से फिसल कर गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सिपाही को सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आलाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

गृहकर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर,जाने कैसे होगा समाधान

7 Oct 2024 08:23 PM

कानपुर नगर Kanpur News: गृहकर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर,जाने कैसे होगा समाधान

कानपुर के मोती झील स्थित नगर निगम मुख्यालय में इस समय गृह कर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर शिविर लगाया गया है जिसको लेकर आज सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा गृह कर के समस्या निस्तारण शिविर का निरीक्षण किया गया। और पढ़ें