कन्नौज दुष्कर्म कांड में नया अपडेट : नवाब सिंह यादव, नीलू और पीड़िता की बुआ पर आरोप तय, इन दिन आएगा फैसला

नवाब सिंह यादव, नीलू और पीड़िता की बुआ पर आरोप तय, इन दिन आएगा फैसला
UPT | कन्नौज दुष्कर्म कांड में नया अपडेट

Oct 26, 2024 15:22

कन्नौज में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो की अदालत में आरोप तय कर दिए गए हैं। शुक्रवार को इस मामले में कोर्ट में लंबी सुनवाई चली। करीब 3 घंटे हुई बहस के बाद कोर्ट ने आरोपी नवाब सिंह यादव, नीलू और पीड़िता की बुआ के खिलाफ आरोप तय कर फैसला सुरक्षित कर लिया।

Oct 26, 2024 15:22

Short Highlights
  • कन्नौज दुष्कर्म कांड में नया अपडेट
  • जज ने सुरक्षित रखा फैसला
  • 12 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी
Kannauj News : कन्नौज में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो की अदालत में आरोप तय कर दिए गए हैं। शुक्रवार को इस मामले में कोर्ट में लंबी सुनवाई चली। करीब 3 घंटे हुई बहस के बाद कोर्ट ने आरोपी नवाब सिंह यादव, नीलू और पीड़िता की बुआ के खिलाफ आरोप तय कर फैसला सुरक्षित कर लिया। अब इस केस में अदालत 28 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाएगी, जिसके बाद तीनों पर मुकदमे का ट्रायल शुरू किया जाएगा।

बचाव पक्ष से 4 वकीलों ने रखा पक्ष
शुक्रवार को जब जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थित पॉक्सो कोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म कांड में सुनवाई हो रही थी, तब बवाच पक्ष से चार वकील मौजूद थे। चारों वकीलों ने आरोपियों का पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष में करीब तीन घंटे तक बहस चली। आरोपियों के वकील ने दुष्कर्म से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) पर आपत्ति जताई थी। आरोपी पक्ष ने फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाए।



जज ने सुरक्षित रखा फैसला
अभियोजन पक्ष ने अपनी दलील में कहा कि पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं, उनके साक्ष्य भी दिए हैं और चार्जशीट एवं केस डायरी में उसका उल्लेख किया गया गया। इससे संबंधित पर्याप्त गवाह भी पुलिस के पास हैं। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अलका यादव ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 28 अक्टूबर की तारीख नियत की। जज ने कहा कि इस दिन मुकदमे का ट्रायल शुरू किया जाएगा।

12 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी
मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनकी बुआ पर समान धाराएं लगाई गई हैं, जबकि सह आरोपी नीलू यादव के खिलाफ साक्ष्य मिटाने की धारा लागू की गई है। इस मामले की विवेचना कर रहे सदर कोतवाल कपिल दुबे भी कोर्ट में पेश हुए। नवाब सिंह यादव को 12 अगस्त को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 450 पृष्ठों की चार्जशीट अदालत में पेश की, जिस पर शुक्रवार को आरोपों पर बहस की गई और निर्णय सुरक्षित रखा गया। उम्मीद की जा रही है कि इस केस में फैसला जल्द सुनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर रखा लकड़ी का टुकड़ा : लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ, जीआरपी-आरपीएफ और पुलिस जांच में जुटी

Lucknow News : कुख्यात सुंदर भाटी रिहा, फ्लाइट से पहुंचा दिल्‍ली, सपा नेता की हत्या में मिली थी उम्रकैद 

Also Read

बसों का किराया कई गुना बढ़ा, फ्लाइट के टिकट में खत्म हो जाएगी सैलरी

26 Oct 2024 03:02 PM

नेशनल दिवाली पर ट्रेनों में नहीं मिल रही बुकिंग : बसों का किराया कई गुना बढ़ा, फ्लाइट के टिकट में खत्म हो जाएगी सैलरी

नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद के अलावा उत्तर प्रदेश के लोग पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और गुजरात, पंजाब में भी काम करते हैं। इन शहरों से अपने गांव लौटने के लिए सबसे मुफीद ट्रेन ही है। लेकिन हालात ये हैं कि साधारण ट्रेनों को तो छोड़िए, स्पेशल ट्रेनों में भी टिकट नहीं मिल पा रही है और पढ़ें