Kanpur News : शुक्रवार को शहर के कई रास्तों पर लगू रूट डायवर्जन, जानिए क्या है कारण...

शुक्रवार को शहर के कई रास्तों पर लगू रूट डायवर्जन, जानिए क्या है कारण...
UPT | Kanpur News, Kanpur Police

May 17, 2024 00:20

कानपुर के रामादेवी से फतेहपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर कानपुर यातयात पुलिस ने व्यवस्था में बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को...

May 17, 2024 00:20

Kanpur News (Jitendra Verma) : कानपुर के रामादेवी से फतेहपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर कानपुर यातयात पुलिस ने व्यवस्था में बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पीएम मोदी का फतेहपुर में कार्यक्रम प्रस्तवित है। जिसके चलते फतेहपुर मार्ग पर रुट डायवर्जन किया गया है। यह रुट डायवर्जन की व्यवस्था गुरुवार रात 11:30 बजे से सभी भारी वाहनों और शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सभी छोटे वाहनों पर लागू होगी।

इस प्रकार किया गया डायवर्जन
1-
हमीरपुर से अन्नपुर, जहानाबाद फतेहपुर से होते हुए प्रयागराज को जाने वाले वाहन अन्नपुर से आगे नही जा सकेंगे। ऐसे वाहन घाटमपुर, रमईपुर, नौबस्ता, रामादेवी, जाजमऊ से बदरका मोड अचलगंज, बीघापुर, लालगंज, ऊंचाहार, कुंडा लालगंज, गोपालगंज,नवाबगंज प्रयागराज होकर जाएंगे।
2- हमीरपुर, सिकंदरा (कानपुर देहात ) से घाटमपुर चौडगरा से फतेहपुर होते हुए प्रयागराज जाने वाले वाहन घाटमपुर से आगे नहीं जा सकेंगे । ऐसे वाहनघाटमपुर, रमईपुर, नौबस्ता, रामादेवी, जाजमऊ से बदरका मोड, अचलगंज, बीघापुर ,लालगंज, ऊंचाहार, कुंडा लालगंज, गोपालगंज, नवाबगंज होते हुए प्रयागराज जाएंगे।
3- कानपुर सचेंडी, नौबस्ता, रामादेवी से फतेहपुर होते हुए प्रयागराज को जाने वाले वाहन रामादेवी से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जाजमऊ से बदरका मोड, अचलगंज, बीघापुर, लालगंज, ऊंचाहार, कुंडा लालगंज, गोपालगंज नवाबगंज, प्रयागराज होकर जाएंगे।

Also Read

अखिलेश के बयान के बाद सियासी भूचाल, बीजेपी का आरोप तुष्टीकरण कर सीसामऊ उपचुनाव जीतना चाहती है सपा

27 Jul 2024 11:01 AM

कानपुर नगर UP Assembly By-Election: अखिलेश के बयान के बाद सियासी भूचाल, बीजेपी का आरोप तुष्टीकरण कर सीसामऊ उपचुनाव जीतना चाहती है सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद कानपुर का सियासी पारा चढ़ गया है। उन्होंने कानपुर पुलिस पर दंगे में करोड़ों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। जिसने नहीं दिया उसे मुकदमें फंसा दिया। और पढ़ें