Kanpur News : अकबरपुर से बीजेपी प्रत्याशी को पहनाई माला, कोई पहना रहा जूते, वीडियो वायरल...

अकबरपुर से बीजेपी प्रत्याशी को पहनाई माला, कोई पहना रहा जूते, वीडियो वायरल...
सोशल मीडिया | सांसद को जूते पहनाता निजी सुरक्षाकर्मी।

Mar 07, 2024 16:17

कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को जूते पहनाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भोले कुष्मांडा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें माला पहना रहे थे। इसी दौरान उनका बाउंसर उन्हें जूता पहना रहा था। 

Mar 07, 2024 16:17

Kanpur News : कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीजेपी ने उन्हें अकबरपुर सीट से तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवेंद्र सिंह भोले घाटमपुर कुष्मांडा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने माला  पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद के प्राइवेट सुरक्षाकर्मी उनको जूता पहनाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दो बार के सांसद हैं भोले
अकबरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने देवेंद्र सिंह भोले को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। भोले लगातार दो बार से सांसद हैं। देवेंद्र सिंह भोले अपनी संसदीय क्षेत्रों में आने वाली विधानसभाओं में बीजेपी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं। भोले घाटमपुर विधानसभा सीट में आने वाले अतिप्राचीन कुष्मांडा देवी मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे।

वीडियो हो रहा वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि देवेंद्र सिंह भोले जब मंदिर से दर्शन करके बाहर निकले, तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं, काली रंग की सफारी पहने बाउसंर भोले को जूता पहनाने हुए दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले घुटने की पीड़ा से परेशान रहते हैं। उन्हें झुकने में दिक्कत होती है। जिसकी वजह से भोले का बाउंसर उन्हें जूते पहना रहा था।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें