Kanpur news : फेल छात्रों का पास करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, भेजा जेल 

फेल छात्रों का पास करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, भेजा जेल 
UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Aug 26, 2024 02:48

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में फेल हुए छात्रों को पास करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तारी हो रही है। कल्याणपुर पुलिस ने इस बार...

Aug 26, 2024 02:48

Kanpur News : कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में फेल हुए छात्रों को पास करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तारी हो रही है। कल्याणपुर पुलिस ने इस बार गिरोह के एक और सदस्य व कैफे संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को आरोपी के पास से प्रिंटर सीपीयू व मॉनिटर बरामद हुआ है। जिन्हें आरोपी नहर में फेंकने के लिए जा रहा था। वहीं पुलिस इस मामले में पहले ही 6 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

6 आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
बता दे की छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कल्याणपुर थाना में फेल को पास कराने वाले गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह आरोपियों शिवकुमार, जगदीश पाल, प्रकाश सक्सेना, आशीष राय, घनश्याम गौड़, राम भुजारत को जेल भेज चुकी है। पुलिस को शिवकुमार की दो दिन की रिमाइंड मिली थी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गिरोह के कई लोगों के नाम बताए थे। इसके साथ उसकी निशान देही पर कई दस्तावेज बरामद हुए थे।

पुलिस ने किया कैफे संचालक को गिरफ्तार
पुलिस ने मूल रूप से ककवन के नदिहा बुजुर्ग हाल पता कल्याणपुर के बेरी खेड़ा निवासी कैफे संचालक सौरभ शर्मा को नहर किनारे बारा सिरोही पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कैफे संचालक ने बताया कि वह डेढ़ साल से एक्सल नेट कैफे को चला रहा था। जहां पर आशीष राय काम करने आते थे। आशीष ने आरोपी शिवकुमार जगदीश पाल व प्रकाश सक्सेना से मुलाकात कराई थी। 

आरोपी नहर में फेंकने जा रहा था उपकरण
वह लोग कानपुर विश्वविद्यालय के छात्रों को फेल को पास करते समय अन्य काम के लिए अभिलेखों में हेरा फेरी के पश्चात उनके कैफे में आते और ब्लेंक मार्कशीट प्रिंट व अन्य काम करवाते थे। वह इस काम में लगभग 1 साल से इन लोगों के साथ दे रहा था। जब उन्हें उनकी गिरफ्तारी व जेल जाने की बात पता चली तो वह उपकरणों को नहर में फेंकने जा रहा था। पुलिस को आरोपी कैफे संचालक के पास से सीपीयू, प्रिंटर मिला है। कल्याण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें