सर्राफा बाजार में श्रीराम : लुभा रहे राम मंदिर के मॉडल, भक्त अपने घरों और दुकानों में प्रतिमा स्थापित करने के लिए कर रहे खरीदारी

लुभा रहे राम मंदिर के मॉडल, भक्त अपने घरों और दुकानों में प्रतिमा स्थापित करने के लिए कर रहे खरीदारी
UPT | राम मंदिर स्वरूप के मॉडल

Dec 30, 2023 22:03

सोना चांदी बाजार में राम मंदिर स्वरूप के मॉडल ग्राहकों को लुभा रहे हैं। वैक्स और चांदी पर सोने का पानी चढ़े मॉडल सबसे अधिक बिक रहे हैं।

Dec 30, 2023 22:03

Kanpur (अशोक सिंह) : सोना चांदी बाजार में राम मंदिर स्वरूप के मॉडल ग्राहकों को लुभा रहे हैं। राममय भक्त अपने घरों और दुकानों में स्थापित करने के लिए इन मॉडल की खरीदारी कर रहे हैं। सोना कारोबारियों की माने तो रोजाना बाजार में दस से बारह मॉडल के ऑर्डर आ रहे हैं। इनमें वैक्स और चांदी पर सोने का पानी चढ़े मॉडल सबसे अधिक बिक रहे हैं। उधर कारोबारी यह भी मान रहे हैं कि 22 तक शहर की विभिन्न बाजारों से लगभग 8 सौ करोड़ का व्यापार संभव हो सकता है। 

बढ़ी ग्राहकों की संख्या
सोना चांदी बाजार में इन दिनों राम मंदिर मॉडल की खरीदारी तेज हो गई है। खासतौर पर नए साल पर लोग मॉडल को अपने घरों में यादगार के रूप में सजाने के लिए खरीद रहे हैं। राम मंदिर के स्वरूप के लिए कई ग्राहक अपनी पसंद का साइज भी बता रहे हैं। इसके लिए उन्हें पांच से सात दिनों का इंतजार भी करना पड़ रहा है। बाजार में आए इस रुख को कारोबारी सकारात्मक पहलू मान रहे हैं। उनका कहना है कि इस सीजन में बाजार में औसत से कम खरीदारी होती है। बावजूद इसके इस बार ग्राहकों की संख्या में पहले की तुलना में इजाफा हुआ है। 

साइज के हिसाब से तय हो रहा रेट 
सोना-चांदी कारोबारी हरीश चंदलानी ने बताया कि बाजार में राम मंदिर के स्वरूप के मॉडल कई साइज में मौजूद हैं। ग्राहक को इन स्वरूप को खरीदने के लिए ऑर्डर देना होता है। ऑर्डर के साइज और सोने चांदी के ग्राम के आधार पर उसे तैयार किया जा रहा है। रेट भी साइज और धातु के अनुसार ही निर्धारित हो रहे हैं।

25 इंच तक मॉडल
बाजार में जो अब तक सबसे बड़ा मॉडल आया है वह 25 इंच तक लंबा व 14 इंच चौड़ा है। शो केस और प्रतिमा मिलाकर यह मॉडल लगभग दो फिट का है। चांदी का यह स्वरूप शोरूम या घर के बड़े मंदिर में सजाने के लिए है। सबसे अधिक ऑर्डर चांदी के छोटे मॉडल के आ रहे हैं। ऑर्डर पर यह मॉडल छह इंच लंबे तक हो सकते हैं।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें