Kanpur News : शहर की यातायात व्यवस्था में आज रहेगा बदलाव, जानें पूरा रूट चार्ट...

शहर की यातायात व्यवस्था में आज रहेगा बदलाव, जानें पूरा रूट चार्ट...
UPT | शहर की यातायात व्यवस्था में आज रहेगा बदलाव।

Sep 16, 2024 10:21

कानपुर यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर आज बदलाव किया है। यह यातायात व्यवस्था बारावफात पर जुलूस के मद्देनजर की गई है। यह डायवर्जन आज दोपहर 12:00 से जुलूस की समाप्ति तक लागू...

Sep 16, 2024 10:21

Kanpur News : कानपुर यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर आज बदलाव किया है। यह यातायात व्यवस्था बारावफात पर जुलूस के मद्देनजर की गई है। यह डायवर्जन आज दोपहर 12:00 से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगी। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो जाम से बचने के लिए रूट चार्ट देख लें। 

ये होंगे बदलाव
  • घंटाघर चौराहे की ओर से कोई भी वाहन मूलगंज की तरफ नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन कोपरगंज अथवा एक्सप्रेसवे रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • बड़ा चौराहे से कोई भी वाहन कोतवाली की तरफ ना जाकर उर्सला अस्पताल कट से यू टर्न लेकर अपने डेस्टिनेशन को जा सकेंगे।
  • उर्सला कट से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहन यू टर्न लेकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • कोतवाली चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जाएगा, ऐसे वाहन बड़े चौराहे से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • परेड चौराहे से कोई भी वाहन सद्भावना चौराहे की ओर नहीं जाएंगे।
  • एमजी कॉलेज की ओर से आने वाले वाहन परेड चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। बल्कि, ऐसे वाहन म्योर मिल तिराहे से बायें मुड़कर बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन संगम लाल तिराहा ना जाकर बिराना रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • पनचक्की चौराहे की ओर से आने वाले वाहन फूलबाग की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन झाड़ी बाबा पड़ाव होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • कमला टावर की तरफ से कोई भी वाहन संगम लाल तिराहा की तरफ से नहीं जा सकेंगे।ऐसे वाहन संगम लाल तिराहे से बिराना रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • नयागंज चौकी की तरफ से बिराना रोड होकर फूल बाग की ओर से आने वाले वाहन नयागंज चौकी से आगे नहीं जा सकेंगे।
  • मूलगंज चौराहा से कोई भी वाहन नई सड़क से सद्भावना चौकी की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • जरीब चौकी से आने वाला ट्रैफिक भन्नानापुरवा से बायें अजमेरी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे ट्रैफिक भन्नानापुरवा से डिप्टी पड़ाव होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • जरीब चौकी की ओर से आने वाला यातायात चंद्रिका देवी मंदिर से बाय मुड़कर हलीम कॉलेज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन डिप्टी पड़ाव से होते हुए अपने मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • अफीम कोठी की ओर से आने वाला यातायात डिप्टी पड़ाव से आगे तिकुनिया पुरवा चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे यातायात डिप्टी पड़ाव से बायें मुड़कर सीसीमाऊ पी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • विजयनगर दादा नगर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहे की और नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन फजलगंज से जरीब चौकी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • मस्वानपुर चौराहे से कल्याणपुर की ओर जाने वाले मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मसवानपुर चौराहे से बायें मुड़कर जीटी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • शारदा नगर क्रॉसिंग जीटी रोड से कोई भी माध्यम बाहरी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन शारदा नगर क्रॉसिंग से आगे गोल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

Also Read

हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

19 Sep 2024 02:51 AM

कन्नौज कन्नौज में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सात घरों पर गिरा : हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। और पढ़ें