लखीमपुर खीरी। लगातार बारिश और बिजली की समस्या के बीच सलेमपुर स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की मदद के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने वहां रह रहे 100 से अधिक बुजुर्गों की जांच और स्क्रीनिंग की।
जांच के दौरान बुजुर्गों में बुखार, जुकाम, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन से जुड़े मामले सामने आए। जांच के बाद इन रोगियों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। बारिश के कारण पेयजल से संबंधित संक्रमण और डायरिया की आशंका को देखते हुए बुजुर्गों की विशेष निगरानी की गई।
टिम और कार्रवाई
स्वास्थ्य टीम ने प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति दर्ज कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच में एनीमिया और गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर कुछ बुजुर्गों को आगे की जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया है। लगातार बिजली न होने व मौसम को देखते हुए यह पहल की गई।
अभियान के दौरान टीम में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. विनय और डॉ. विनीत समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। टीम ने केवल दवा नहीं दी बल्कि बुजुर्गों की रोजमर्रा की जरूरतों का भी ध्यान रखा।
जाँच के साथ-साथ वृद्धाश्रम के निवासियों को खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। उन्हें फल, मिठाई और पूड़ी-सब्जी वितरित की गई ताकि मौसम के कारण असुविधा कम हो सके।
स्थानीय लोगों व वृद्धाश्रम के प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी मुहिम से बारिश के दौरान स्वास्थ्य जोखिम कम होंगे। आगे जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य टीम और मेडिकल सुविधाओं का समर्थन जारी रहेगा।
स्रोत: अमर उजाला

