यूपी में भाजपा की हार के बाद अखिलेश हुए गदगद : एक्स पर पोस्ट कर भाजपा को घेरा- कहा 'कुछ चुनाव नक्शा बदल देते...

एक्स पर पोस्ट कर भाजपा को घेरा- कहा 'कुछ चुनाव नक्शा बदल देते...
UPT | सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Jun 10, 2024 13:23

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद यूपी में भाजपा को कम सीटों पर सिमट कर रहना पड़ गया। दरअसल यूपी की सीटों पर सपा को बढ़त मिली है। जिसके बाद अखिलेश यादव...

Jun 10, 2024 13:23

Lucknow News : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद यूपी में भाजपा को कम सीटों पर सिमट कर रहना पड़ गया। दरअसल यूपी की सीटों पर सपा को बढ़त मिली है। जिसके बाद अखिलेश यादव काफी खुश नजर आ रहा है। बता दे कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा को तकरीबन 5 सीटों पर जीत मिली थी तो वही इस चुनाव में सपा ने 37 सीटों को अपने खाते में किया है।
केंद्र में भले ही गठबंधन की सरकार न बन पाई हो लेकिन उत्तर प्रदेश में 37 सीटों में जीत के बाद सपा प्रमुख की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने एक तरफ लोकसभा चुनाव 2019 तो दूसरी तरफ 2024 के आम चुनाव का परिणाम दिखाया है।
 
33.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ जीती सपा
अखिलेश यादव ने पोस्ट पर नक्शा साझा करते हुए लिखा, 'कुछ चुनाव नक़्शा बदल देते हैं!' इसमें सपा प्रमुख ने यह बताया है कि 2019 में भाजपा को 62, सपा को 5 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी। तो वहीं अब यह नक्शा बदल चुका है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 33, सपा के खाते में 37 और कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं।

समर्थकों को समर्थन और आभार के लिए आभार- अखिलेश
बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने एक नए पोस्ट में अपने समर्थकों को समर्थन और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन और सपा की जीत में जनता की भावनाओं को हम सब तक पहुँचाने के लिए जिन्होंने अपने साधन जुटाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ार्मों पर सक्रिय रहकर दिन-रात काम किया, उन सबका अतुलनीय योगदान किसी भी धन्यवाद से कहीं अधिक है।“
 

इसके आगे अखिलेश यादव ने कहा कि “ऐसे सभी ‘सोशल मीडिया वॉलंटियर्स’ ने हमारी बात भी जनता तक पहुँचायी, इस तरह उनका ‘संवाद-सेतु’ बनना भारत के लोकतंत्र के पुनर्जागरण और संविधान की पुनर्स्थापना में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। भारत में ‘सोशल मीडिया’ और ‘सिटीजन जर्नलिज्म’ सामाजिक न्याय की मशाल का वाहक बन गया है। आप सभी सकारात्मक सोच के साथ सक्रिय रहें, आंदोलनरत रहें। सबको बहुत-बहुत धन्यवाद, सबका आभार!”

Also Read

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

3 Jul 2024 02:05 PM

लखनऊ Lucknow Crime: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया और उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। वाहन स्वामी पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है। और पढ़ें