यूपी पुलिस के लिए आदेश : 1 सितंबर तक सभी अवकाश रद्द, त्योहारों और भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी

1 सितंबर तक सभी अवकाश रद्द, त्योहारों और भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी
UPT | यूपी पुलिस के लिए आदेश

Aug 14, 2024 22:49

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के मद्देनजर एक आदेश जारी किया है।

Aug 14, 2024 22:49

Lucknow News : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के मद्देनजर एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, विभाग ने 1 सितंबर 2024 तक सभी प्रकार के अवकाश को रद्द करने का फैसला किया है, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की व्यवधान न हो। 

त्योहारों के चलते जारी हुए आदेश
आदेश के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों के बावजूद सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में अवकाश केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही स्वीकृत किया जाएगा, वह भी पुलिस उपायुक्त-जोन्स/मुख्यालय, कमिश्नरेट लखनऊ की स्वीकृति के बाद ही संभव होगा।
  पुलिस आयुक्त द्वारा जारी किया आदेश
यह आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) अमित वर्मा द्वारा जारी किया गया है, जिसमें सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और कार्यालयों को इसकी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसमें पुलिस आयुक्त लखनऊ, संयुक्त पुलिस आयुक्त-अपराध एवं मुख्यालय, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और शाखा एवं कार्यालय प्रभारी शामिल हैं।

Also Read

लखनऊ में आधी रात बादलों की गरज-चमक के साथ भारी बरसात

11 Sep 2024 01:18 AM

लखनऊ Lucknow News : लखनऊ में आधी रात बादलों की गरज-चमक के साथ भारी बरसात

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आधी रात तेज़ बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से उमस भरी गर्मी से देर रात लोगों को निजात मिली। और पढ़ें