सीएम योगी का बड़ा दावा : मोदी ने विकसित भारत का मंत्र दिया, नड्डा बोले- महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई

मोदी ने विकसित भारत का मंत्र दिया, नड्डा बोले- महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई
Uttar Pradesh Times | JP Nadda and Yogi Adityanath

Dec 31, 2023 18:22

विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा देश विकसित भारत कैसे बनें? इसका मूलमंत्र प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई।

Dec 31, 2023 18:22

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने अमौसी हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। नड्डा हवाई अड्डे से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने रविवार को प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ सुनी। इस मौके पर नड्डा के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज भाजपा नेता मौजूद थे। इसके बाद नड्डा और योगी आदित्यनाथ विकसित संकल्प यात्रा में शामिल हुए। 
विकसित संकल्प यात्रा में लिया भाग
इस दौरान उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। इस मौके पर नड्डा बोले- कोई भी लाभार्थी छूट न जाए, इसी लक्ष्य को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। इसका मकसद केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। इसलिए सरकार जन-जन के द्वार पहुंच कर केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब एक पंचायत में सिर्फ दो इंदिरा आवास मिलता था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ आवास मिल चुके हैं।

‘मोदी ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले गांव की महिलाएं 5 बजे सुबह उठती थीं। जंगल जाती थीं। लकड़ी काटकर लाती थीं। उसे सुखाती थीं, तब चूल्हा जलाती थीं। दिनभर में करीब 200 सिगरेट का धुआं अपने फेफड़ों में सोखती थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई। आज 9 करोड़ 60 लाख से अधिक महिलाएं लाइटर से गैस जलाकर 5 मिनट में चाय बना लेती हैं।

विकसित भारत का मूलमंत्र दिया मोदी ने : योगी
विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा देश विकसित भारत कैसे बनें? इसका मूलमंत्र प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। उन्होंने पंचप्रण की बात की है। योगी बोले- अमृत काल में हर भारतवासी को इन पंचप्रणों को जीवन का हिस्सा बनाना है। जिस क्षेत्र का जो व्यक्ति है, यदि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से कर रहा है तो इसका मतलब है कि वह अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।

नड्डा-योगी ने सुनी मन की बात
पीएम मोदी ने रविवार 31 दिसंबर को मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड को संबोधित किया। उनके इस कार्यक्रम को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक साथ सुना। मन की बात का लाइव प्रसारण ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में किया गया, जहां जेपी नड्डा रुके थे। मन की बात में पीएम मोदी ने लखनऊ, प्रयागराज के मिलेट्स स्टार्टअप और काशी तमिल संगमम का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर अयोध्या और राम पर बने भजन को #ShriRamBhajan के साथ शेयर करने का भी आह्वान किया।

‘यूपी के ये स्टार्टअप कर रहे अच्छा काम’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 की उपलब्धियों का जिक्र मन की बात में करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष में लाइफस्टाइल, हेल्थ, इनोवेशन की दिशा में उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप के अच्छा काम करने का भी जिक्र किया। इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स में लखनऊ के किरोज फूड्स, प्रयागराज के ग्रैंड माम्लेट्स और न्यूट्रास्युटिकल्स जैसे कई स्टार्टअप्स का उन्होंने अपने इस कार्यक्रम में जिक्र किया। 

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें