कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कांग्रेस पर हमला : बोले- 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं की बात करने वाले अयोध्या की घटना पर मौन क्यों?

बोले- 'लड़की हूं-लड़ सकती हूं की बात करने वाले अयोध्या की घटना पर मौन क्यों?
UPT | cabinet minister anil rajbhar

Aug 06, 2024 14:17

अनिल राजभर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और सपा आपस में मिली हुई है। अयोध्या प्रकरण के आरोपी की सपा सांसद के साथ तस्वीरें वायरल हैं। इसलिए कांग्रेस नेता इस मामले में चुप हैं। इन लोगों का दोहरा चरित्र है और ये आपस में मिले हुए हैं।

Aug 06, 2024 14:17

Short Highlights
  • कांग्रेस पर लगाया दोहरे चरित्र का आरोप, कहा- सपा से दोस्ती के कारण साधी चुप्पी
  • कहा बांग्लादेश के ताजा हालात शुभ संकेत नहीं
Lucknow News : प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर ने अयोध्या में 12 वर्षीय मासूम के साथ गैंगरेप मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली 
कांग्रेस महासचिव ​प्रियंका गांधी वाड्रा पर इसे लेकर तंज कसा। 

बदलता रहता है कांग्रेस का व्यवहार 
अनिल राजभर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और सपा आपस में मिली हुई है। अयोध्या प्रकरण के आरोपी की सपा सांसद के साथ तस्वीरें वायरल हैं। इसलिए कांग्रेस नेता इस मामले में चुप हैं। इन लोगों का दोहरा चरित्र है और ये आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश का सत्यानाश करने वाले लोगों में से हैं। यहां का माहौल बिगाड़ने वाले लोगों में से है। इनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ये पूरब जाते हैं, तो कुछ और बोलते हैं। इसी तरह पश्चिम और उत्तर में इनकी कुछ और भाषा होती है। वहीं दक्षिण में जाते हैं, तो इनका व्यवहार बदल जाता है। 

कांग्रेस ने आज तक किसी पीड़ित के लिए नहीं की लड़ाई
कैबिनेट मंत्री ने कहा​ कि इनका पूरा इतिहास उठाकर देखिए किस लड़की के लिए आज तक ये लड़े। इनकी हैसियत नहीं है कि आज ये अयोध्या की घटना को लेकर एक शब्द बोल दें। इन्हें पता है कि घटना करने वाले कौन लोग हैं? कौन आरोपी है?  ये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अपने लोग हैं, इसलिए ये लोग कैसे इस पर बोल सकते हैं।

मायावती के बयान पर दी प्रतिक्रिया
अनिल राजभर ने एसससी एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती के विरोध जताने और इस पर आंदोलन को लेकर कहा कि इससे भाजपा को किसी प्रकार का कोई सियासी नुकसान नहीं पहुंचने वाला है। अगर मायावती कह रही हैं कि हम घर से बाहर निकलेंगे, आंदोलन करेंगे तो ये अच्छी बात है। ऐसा करना उनके और उनकी पार्टी के हित में है। उनके समाज के लिए अच्छी बात है। उन्हे केवल घर बैठकर बात नहीं करनी चाहिए।

बांग्लादेश की स्थिति पर केंद्र की पैनी नजर
अनिल राजभर ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने पर कहा कि ये बेहद दु:खद है। वहां देवी देवताओं के मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है, उनको तहस-नहस किया जा रहा है। वहां रहने वाले हिंदओं से बांग्लादेश छोड़कर जाने की बात कही जा रही है, इसे लेकर नारे लगाए जा रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीर है। पड़ोसी देश की स्थिति को देखते हुए लगातार बैठकें की जा रही हैं। हमारी सक्षम सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। देश हित में फैसला करने वाले सरकार पूरी तरह सचेत है। हालांकि पड़ोसी देश की स्थिति चिंताजनक है।

बांग्लादेश की हालत के लिए पाकिस्तान और चीन जिम्मेदार
उन्होंने कहा कि कहीं भी पड़ोस में अगर इस तरह के हालात हो तो ये शुभ संकेत नहीं है। बांग्लादेश की इस स्थिति के पीछे पाकिस्तान और चीन की साजिश की भी बात सामने आ रही है। इन देशों ने वहां इस तरह की स्थिति पैदा की। पाकिस्तान ​और चीन की भारत के प्रति क्या मंशा है, ये दुनिया जानती है। पाकिस्तान जहां इन्वॉल्व होगा, वहां हिंदुओं को टारगेज किया ही जाएगा। बांग्लादेश के लोगों को बड़े धैर्य के साथ इन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। इसी में उनका हित है। 

Also Read

कैंसर से बचे बच्चों के लिए स्पेशल 'पासपोर्ट2लाइफ' क्लीनिक शुरू, देखभाल में होगी मददगार

5 Oct 2024 04:27 PM

लखनऊ KGMU : कैंसर से बचे बच्चों के लिए स्पेशल 'पासपोर्ट2लाइफ' क्लीनिक शुरू, देखभाल में होगी मददगार

'पासपोर्ट2लाइफ' कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बचपन के कैंसर से बचे बच्चों की व्यापक देखभाल और मदद करना है। यह कार्यक्रम उन बच्चों को शिक्षित करता है जो कैंसर से उबरे हैं, ताकि वे कैंसर उपचार के बाद होने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को समझ सकें और उनसे निपटने के तरीके सीख सकें। और पढ़ें