सीएम योगी ने हरियाणा में संतों से की मुलाकात : कहा- 2025 का प्रयागराज महाकुंभ होगा ऐतिहासिक, किया मेले के लिए आमंत्रित

कहा- 2025 का प्रयागराज महाकुंभ होगा ऐतिहासिक, किया मेले के लिए आमंत्रित
UPT | सीएम योगी ने हरियाणा में संतों से की मुलाकात

Oct 28, 2024 17:20

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा स्थित डेरा सिद्ध बाबा गरीबनाथ मठ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम आठमान, बत्तीस धुनी और शंखाढाल भंडारा में भाग लिया।

Oct 28, 2024 17:20

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा स्थित डेरा सिद्ध बाबा गरीबनाथ मठ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम आठमान, बत्तीस धुनी और शंखाढाल भंडारा में भाग लिया। इस दौरान, योगी आदित्यनाथ ने देशभर से पहुंचे संतों, भक्तों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आगामी प्रयागराज महाकुंभ 2025 का निमंत्रण दिया। उन्होंने वादा किया कि यह महाकुंभ पहले के सभी कुंभों से विराट और भव्य होगा और सनातन धर्म के सबसे बड़े उत्सव को खास अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

दो साल बाद फिर से आयोजित होगा महाकुंभ, संतो का हुआ स्वागत
योगी आदित्यनाथ ने संत समाज और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और उसके मूल्यों की रक्षा के लिए कुंभ जैसे बड़े आयोजन का महत्व अत्यधिक है। इस महाकुंभ में केवल धार्मिक श्रद्धालुओं का ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व का जुड़ाव देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि महाकुंभ का आयोजन हर दृष्टि से खास और भव्य हो।

विरासत के संरक्षण के बिना नहीं हो सकता विकास
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी देश का विकास तभी संभव है जब उसकी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण इसी सोच का परिणाम है। काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण के बाद अब वहां एक साथ 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। इसी तरह, अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं, जो कि भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस विरासत को संरक्षित करने का कार्य भाजपा की डबल इंजन की सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

‘परित्राणाय साधुनाम, विनाशाय च दुष्कृताम’ का संदेश
योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा की जनता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनावों में अपनी पसंद से धर्म की रक्षा और शांति के संदेश का समर्थन किया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जीत की बधाई दी और कहा कि प्रदेश की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भगवान श्रीकृष्ण के उद्घोष 'परित्राणाय साधुनाम, विनाशाय च दुष्कृताम' का सार क्या होता है। उन्होंने कहा कि सज्जनों का संरक्षण और दुष्टों का नाश ही धर्म का असली कर्तव्य है।



धर्म के अभ्युदय और नि:श्रेयस के सिद्धांत
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म के दो महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं: अभ्युदय और नि:श्रेयस। उन्होंने समझाया कि अभ्युदय का अर्थ है लोक कल्याण के उद्देश्य से समाज का सांस्कृतिक और भौतिक उन्नति, जबकि नि:श्रेयस का अर्थ है मुक्ति और आत्मिक उन्नति। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभ्युदय के बिना नि:श्रेयस की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने सभी को जागरूक रहने और सही नेतृत्व का समर्थन करने का आह्वान किया ताकि समाज में धर्म और संस्कृति का प्रसार हो सके और सभी को जीवन में सार्थकता का अनुभव हो।

सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयासरत है डबल इंजन सरकार
मुख्यमंत्री ने हरियाणा में सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के कार्यों की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह नदी सनातन धर्म के लिए एक पवित्र स्थल है और इसे पुनर्जीवित करने का कार्य हरियाणा सरकार कर रही है। उन्होंने बताया कि संतों और स्थानीय जनता का सहयोग भी इस प्रयास में बेहद जरूरी है। इसके लिए जल संरक्षण, शुद्धि, वृक्षारोपण और गौ आधारित खेती जैसे कार्यों को बढ़ावा देना आवश्यक है। 

संत समाज का समाज में योगदान: 'संत हैं सुहागी'
योगी आदित्यनाथ ने जूनागढ़ में गुरुगोरखनाथ आश्रम के पूज्य गुरू श्रीत्रिलोकनाथ बाबू जी का एक प्रसिद्ध भजन याद करते हुए कहा, "संत हैं सुहागी, रहते सदा मगन, जाते हैं जिस लोक में करते सदा चमन।" उन्होंने कहा कि संत समाज अपने कार्यों से समाज को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है। पेहोवा जैसे धार्मिक स्थलों पर संतों का संरक्षण और धार्मिक गतिविधियों का आयोजन समाज में शांति और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने इस आयोजन के महत्व को समझाते हुए इसे नाथ संप्रदाय के महान संत गरीबनाथ जी के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में देखा।

दीपावली पर हरियाणावासियों को शुभकामनाएं
योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर हरियाणावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन धर्म के पवित्र स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ ही हम 2047 में देश को विकसित भारत और दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है और पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है।

संतों और श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति
इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, वरिष्ठ योगेश्वर श्रीमहंत शेरनाथ जी महाराज, नाथ संप्रदाय के उपाध्यक्ष और राजस्थान विधानसभा के विधायक श्रीमहंत बालकनाथ जी, समुद्रनाथ जी, योगी कृष्णनाथ जी, चैताईनाथ जी, लहरनाथ जी, राजनाथ जी, पूरननाथ जी महाराज, और कणिराम सहित संत समाज के कई प्रतिष्ठित संत उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : पटाखा दुकानों के नवीनीकरण के लिए दुकानदारों ने नहीं किया आवेदन: पहले छह के पास थे स्थाई लाइसेंस, वर्तमान में दो ही बचे

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार की तैयारी तेज : 2025 में फिर खुलेगी लंबे समय से पेंडिंग पड़ी जनगणना की फाइल, हो सकता है चक्र में बदलाव

Also Read

डीजीपी बोले- एंटी-रोमियो स्क्वाड और क्विक रिस्पांस टीम से लेकर किए जाएं ये इंतजाम

28 Oct 2024 07:22 PM

लखनऊ यूपी में दिवाली पर विशेष सतर्कता : डीजीपी बोले- एंटी-रोमियो स्क्वाड और क्विक रिस्पांस टीम से लेकर किए जाएं ये इंतजाम

धनतेरस और दीपावली के समय मुख्य बाजारों में भीड़ अधिक होती है, जिसमें महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए निकलते हैं। ऐसे में, डीजीपी ने बाजारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने, सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती और एंटी-रोमियो स्क्वाड की ड्यूटी लगाई जाने के न... और पढ़ें